{"_id":"56df536f4f1c1b9a028b4571","slug":"uttarakhand-budget-session-start-on-9-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड का बजट सत्र आज से, 'एक हजार' सवाल हैं तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड का बजट सत्र आज से, 'एक हजार' सवाल हैं तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 09 Mar 2016 08:28 AM IST
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार से शुरू हो रहे बजट सत्र के लिए पक्ष-विपक्ष ने पूरी तैयारी कर ली है। फिलहाल तीन दिन का बिजनेस कार्यमंत्रणा समिति ने मंगलवार को तय किया है। वहीं, सर्वदलीय बैठक में दलीय नेताओं से बजट सत्र को शांतिपूर्ण तरीके से चलाने की अपील विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने की।
इसके बावजूद सत्र में हंगामा होने के पूरे आसार हैं। भाजपा ने इसकी रणनीति तैयार करने के लिए विधायक दल की बैठक की। दूसरी तरफ कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक से किनारा कर इसकी जगह डिनर डिप्लोमेसी का सहारा लिया। संसदीय कार्यमंत्री इंदिरा हृदयेश ने पार्टी सदस्यों को देर रात भोज पर आमंत्रित किया।
40 हजार करोड़ का बजट
संसदीय कार्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में तीन दिन की कार्यसूची को अंतिम रूप दिया गया। तय किया गया कि बजट शुक्रवार 11 मार्च को दोपहर बाद सदन के पटल पर बजट रखा जाएगा। इस बार बजट करीब 40 हजार करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
सरकार घाटे का और कर रहित बजट लाने की तैयारी में है। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा और भोजन अवकाश के बाद विधानसभा अध्यक्ष इस अभिभाषण का सदन में पाठ करेंगे। बजट सत्र फिलहाल 21 मार्च तक के लिए अधिसूचित किया जा चुका है।
विधानसभा अध्यक्ष ने की अपील
इससे पहले विधानसभा में हुई सर्वदलीय बैठक में विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने सभी दलों के नेताओं से सदन को शांतिपूर्ण तरीके से संचालित करने का आग्रह किया। विधानसभा से मिली जानकारी के मुताबिक विधानसभा के लिए अभी तक एक हजार सवाल मिले हैं। इसमें से सौ सवाल अल्पसूचित हैं। देर शाम विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की।