Uttarakhand Budget: पहली बार पेपरलेस बजट सत्र के लिए विधानसभा तैयार, देहरादून में हो सकता है आयोजित
Uttarakhand Budget Session 2025: फरवरी में ही बजट सत्र होना है। यदि देहरादून में बजट सत्र आहूत होता है तो पहली बार पेपरलेस होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेपरलेस सत्र कराने के लिए देहरादून विधानसभा तैयार है। आगामी बजट सत्र देहरादून में ही हो सकता है। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में राष्ट्रीय ई-विधानसभा एप्लीकेशन (ई-नेवा) के काम चल रहे हैं। उस काम को पूरा होने में तीन से चार महीने का समय लग सकता है। इस कारण विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने प्रदेश सरकार से बजट सत्र देहरादून में कराने का अनुरोध किया है।
बृहस्पतिवार को विधानसभा अध्यक्ष ने देहरादून विधानसभा में सभा मंडप का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि देहरादून व गैरसैंण विधानसभा में पेपरलेस सत्र कराने के लिए ई-नेवा के तहत कार्य किए जा रहे हैं। देहरादून विधानसभा पेपरलेस सत्र कराने के लिए तैयार है। वहीं, ग्रीष्मकालीन राजधानी में अभी काम चल रहे हैं। भराड़ीसैंण विधानसभा के सभा मंडप में काम के चलते फर्नीचर बाहर रखे गए। साउंड सिस्टम को बेहतर करने के लिए आईआईटी रुड़की काम कर रहा है।
Uttarakhand: गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी को मिला तीसरा स्थान, दिल्ली में किया गया पुरस्कृत
बजट सत्र दून में हुआ तो पेपरलेस होगा
विस अध्यक्ष ने बताया कि फरवरी में ही बजट सत्र होना है। यदि देहरादून में बजट सत्र आहूत होता है तो पहली बार पेपरलेस होगा। इससे विधानसभा सत्र में कागज का इस्तेमाल नहीं होगा। देहरादून विधानसभा भवन को पूरी तरह से ई-विधान प्रणाली से लैस किया गया है। इससे विधायकों और विधानसभा के कर्मचारियों को डिजिटल माध्यम से कार्यों में सहयोग मिलेगा। इससे कागज के उपयोग में कमी आएगी और काम की गति में भी सुधार होगा। साथ ही पेपरलेस सिस्टम से विधायी कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और संसाधनों की बचत होगी। ई-विधानसभा उत्तराखंड में डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।