{"_id":"5bbb554c867a556822103970","slug":"uttarakhand-boy-teach-yoga-and-ayurveda-to-foreigners-in-50-countries","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"50 देशों के लोगों को योगा सिखा चुका देवभूमि का बेटा, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की भी दी शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 देशों के लोगों को योगा सिखा चुका देवभूमि का बेटा, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की भी दी शिक्षा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Mon, 08 Oct 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
योग सिखाते तेग सिंह नेगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवभूमि उत्तराखंड के टिहरी का एक युवक विदेश में योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से लोगों को रूबरू करवा रहे हैं। तेग सिंह नेगी सात माह से अफ्रीका के लाइबोस शहर में 50 देशों के करीब 10 हजार लोगों को योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के गुर सिखा चुके हैं। छह अक्तूबर को अफ्रीका से स्वदेश लौटे हैं।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से सटे पिपली गांव के युवक तेग सिंह नेगी ने वर्ष 2013 में देव संस्कृति विवि हरिद्वार से योग में मास्टर डिग्री हासिल कर हिमालयन योग आश्रम में योग सीखा रहे थे, लेकिन आठ माह पहले अफ्रीका के नाइजेरिया के लाइबोस शहर में स्थित आरबी योग स्टूडियो संचालक ने इंटरनेट के माध्यम से तेग सिंह नेगी से संपर्क योग सीखाने के लिए अपने देश बुलाया था।
विज्ञापन
अमर उजाला से साझा किया अनुभव
अप्रैल 2018 में तेग सिंह योग सीखाने अफ्रीका चले गए थे। उन्होंने सात माह तक वहां पर अफ्रीका, अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, चीन, इटली समेत 50 देशों के करीब 10 हजार लोगों को आसन, प्राणायम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, कौवल्य से लेकर आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा की शिक्षा दी।
छह अक्तूबर को अफ्रीका से टिहरी पहुंचे तेग सिंह नेगी ने अमर उजाला से बताया कि विदेशों में बड़ी संख्या में युवा योग, प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद को सीखने में रुचि ले रहे हैं। साथ ही कई शहरों के स्कूलों में भी नियमित रूप से योग की कक्षाएं चल रही है। बताया कि विदेशों में युवा योग को करियर का हिस्सा बना चुके हैं।
छह अक्तूबर को अफ्रीका से टिहरी पहुंचे तेग सिंह नेगी ने अमर उजाला से बताया कि विदेशों में बड़ी संख्या में युवा योग, प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद को सीखने में रुचि ले रहे हैं। साथ ही कई शहरों के स्कूलों में भी नियमित रूप से योग की कक्षाएं चल रही है। बताया कि विदेशों में युवा योग को करियर का हिस्सा बना चुके हैं।