फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand boy gabar singh host pm modi.

मंगोलिया में गढ़वाल के लाल ने पीएम मोदी को पिलाई चाय

Thu, 04 Jun 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 04 Jun 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand boy gabar singh host pm modi.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगोलिया में गढ़वाल के एक लाल ने चाय पिलाई और इडली सांभर भी खिलाया। मोदी ने भी उसके साथ न सिर्फ फोटो खिंचवाया बल्कि उसे इनाम भी दिया।

विज्ञापन


चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लाक के दुर्गम गांव स्वान के फते सिंह और प्रतापी देवी की पांच संतानों में एक गबर सिंह नेगी मंगोलिया के ओलांग बतरा शहर में नमस्ते रेस्टोरेंट में दस वर्षों से सीनियर कुक है।
विज्ञापन


गबर सिंह ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई के दूसरे पखवाड़े में मंगोलिया के दौरे पर आए थे। भारतीय दूतावास की ओर से 15 मई की शाम से 17 मई की सुबह तक प्रधानमंत्री के लिए भोजन तैयार करने और परोसने का कॉट्रैक्ट नमस्ते रेस्टोरेंट को दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय होने के नाते रेस्टोरेंट की ओर से यह जिम्मा उसे दिया गया। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी के सामने जाने में पहले उसे घबराहट भी हुई लेकिन अपनों से मिलने की खुशी ने घबराहट को हावी नहीं होने दिया।

...तो इसलिए मिली सेल्फी लेने की अनुमति

uttarakhand boy gabar singh host pm modi.

गबर ने बताया कि तीन दिनों में पीएम मोदी को उसने चाय ही नहीं पिलाई बल्कि इडली-सांभर, केले और आलू-मटर की सब्जी सहित अन्य भारतीय व्यंजन भी पकाए और परोसे।

गबर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सहज स्वभाव के व्यक्ति हैं। खाना पकाने और परोसने के लिए केवल उसे ही अनुमति मिली थी, लेकिन प्रधानमंत्री के साथ आए एक अन्य सुरक्षा कर्मी ने भी उसकी मदद की।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने से कोई भी प्रधानमंत्री के पास नहीं पहुंच सकता था, लेकिन भारतीय और खासतौर पर देवभूमि उत्तराखंड का निवासी होने की बात कहने पर प्रधानमंत्री मोदी ने सेल्फी लेने के लिए अनुमति दी। गबर सिंह नेगी ने कहा कि यह तीन दिन उसके लिए अविस्मरणीय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed