{"_id":"b880932f5a71b915b3e6aec087f7468e","slug":"uttarakhand-boy-entry-in-india-s-got-talent-show-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘इंडियाज गॉट टेलेंट’ में जलवा बिखेरेगा उत्तराखंड का लोकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘इंडियाज गॉट टेलेंट’ में जलवा बिखेरेगा उत्तराखंड का लोकेंद्र
अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Tue, 14 Apr 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोरंजन चैनल कलर्स के टीवी शो ‘इंडियाज गॉट टेलेंट’ में ज्ञानसू का लोकेंद्र पाल भी अपनी नृत्य प्रतिभा का जलवा बिखेरेगा। तीन चरणों की चयन प्रतियोगिता पार कर उसने मुख्य शो में जगह बना ली है। चैनल पर 18 अप्रैल से शुरू होने जा रहे टीवी शो के छठे सीजन में लोकेंद्र का टेलेंट देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
मेनोल गांव निवासी उद्यान विभाग के कर्मचारी हुकम लाल के पुत्र लोकेंद्रपाल को बचपन से ही नृत्य का शौक था। निरंतर अभ्यास से उसने अपनी प्रतिभा को निखारा।
ग्राफिक एरा से कर रहा पढ़ाई
वर्तमान में वह देहरादून के ग्राफिक एरा से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। लोकेंद्र ने कलर्स चैनल के ‘इंडियाज गॉट टेलेंट’ के लिए देहरादून में ऑडिशन दिया था। इसमें चयन के बाद उसने दिल्ली और मुंबई में हुई चयन प्रतियोगिता की बाधा को भी पार किया।
विज्ञापन
अंतिम चयन के बाद अब वह 18 अप्रैल से शुरू हो रहे टीवी शो के छठे सीजन में अपने नृत्य का जलवा बिखेरेगा।
घर पर पहुंची चैनल की टीम
सोमवार को उत्तरकाशी पहुंची चैनल की टीम ने लोकेंद्र के घर में कुछ दृश्यों का फिल्मांकन किया। लोकेंद्र के परिजन और संगी साथी उसकी इस उपलब्धि से खासे खुश हैं।
विज्ञापन