{"_id":"6144b5d2a31030210d7d7b46","slug":"uttarakhand-board-syllabus-reduced-by-30-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड बोर्ड: 30 फीसदी कम किया पाठ्यक्रम, कोविड के चलते गत वर्ष भी हुई थी कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड बोर्ड: 30 फीसदी कम किया पाठ्यक्रम, कोविड के चलते गत वर्ष भी हुई थी कटौती
Fri, 17 Sep 2021 09:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:14 PM IST
सार
बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी की ओर से जारी इस आदेश में कहा गया है उत्तराखंड बोर्ड के अधीन चल रहे सरकारी, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यताप्राप्त अशासकीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए पुनर्गठित पाठ्यक्रम को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड स्कूल शिक्षा बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना महामारी के चलते गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी उत्तराखंड बोर्ड के पाठ्यक्रम में 30 फीसदी की कटौती की गई है। शासन की ओर से इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी की ओर से जारी इस आदेश में कहा गया है उत्तराखंड बोर्ड के अधीन चल रहे सरकारी, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यताप्राप्त अशासकीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए पुनर्गठित पाठ्यक्रम को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
आदेश में कहा गया है कि कक्षा एक से आठवीं तक एनसीईआरटी की ओर से तैयार सीखने के परिणाम एवं वैकल्पिक अकादमिक कैलेंडर को ही राज्य में लागू किया जाएगा। कक्षा 9 से 12वीं तक उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से तैयार पुनर्गठित पाठ्यक्रम को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
शैक्षिक सत्र 2020-21 की तर्ज पर 2021-22 के लिए गृह एवं बोर्ड परीक्षाओं के लिए इसी पाठ्यक्रम के आधार पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।-डॉ. नीता तिवारी, उत्तराखंड बोर्ड सचिव