फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board result 2019 expected this month

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट इसी माह आने की उम्मीद,  20 को हो सकती है तिथि की घोषणा

Sat, 18 May 2019 07:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 18 May 2019 07:46 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Board result 2019 expected this month

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद का बोर्ड परीक्षाफल लगभग तैयार है। अब बोर्ड मुख्यालय में सोमवार को परीक्षाफल समिति की बैठक होगी, जिसमें परीक्षाफल की  तिथि घोषित होने की उम्मीद है। अनुमान है कि रिजल्ट इसी माह घोषित हो सकता है।

विज्ञापन


 ढाई लाख से अधिक परीक्षार्थियों समेत उनके अभिभावकों को भी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। इधर, सीबीएसई सहित अन्य  बोर्डों का रिजल्ट  घोषित हो चुका है। इसी कारण आए दिन उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आने की अफवाह फैलाई जा रही है।
विज्ञापन


इससे चिंतित बोर्ड की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि फर्जी पत्र बनाकर अफवाह फैलाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ रामनगर कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को प्रस्तावित परीक्षाफल समिति की बैठक में बोर्ड के सभापति सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed