फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand board exam result will be declared today

Uttarakhand Board Exam Result: आज घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, यहां देख सकेंगे सबसे पहले परिणाम

Mon, 06 Jun 2022 11:28 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 06 Jun 2022 11:28 AM IST
सार

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि आज शाम चार बजे उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद परिषद की आधिकारिक वेबसाइट रिजल्ट जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन
Uttarakhand board exam result will be declared today
उत्तराखंड स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम आज घोषित होगा। इसके लिए विद्यालयी शिक्षा परिषद ने सभी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मौजूदगी में परिषद की ओर से परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट उपलब्ध होगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि आज शाम चार बजे उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in,  uaresults.nic.in रिजल्ट जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परिषद की ओर से 28 मार्च से 19 अप्रैल 2022 के मध्य बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गई थी। 1333 परीक्षा केंद्रों में सफलतापूर्वक परीक्षाएं हुई। हाईस्कूल में कुल 129778 और इंटरमीडिएट में 113164 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढें...Uttarakhand Bus Accident: वीभत्स था नजारा, पेड़ों पर लटके थे शव, किसी का हाथ तो किसी का पैर था गायब, रोंगटे खड़े करने वाली तस्वीरें

परीक्षा के बाद 25 अप्रैल से 9 मई 2022 के बीच उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। विद्यालयी परिषद की सचिव ने बताया कि शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर पूरी पारदर्शिता के साथ समय पर बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम तैयार किया गया। आज रामनगर में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं परिषद के सभापति व निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. आरके कुंवर की उपस्थिति में बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed