फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board Exam 2022: Board exams from tomorrow, no officers in 10 districts

Uttarakhand Board Exam 2022: प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं कल से, लेकिन अधिकतर जिलों में जिला स्तरीय अधिकारी नहीं

Sun, 27 Mar 2022 04:26 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 27 Mar 2022 04:26 PM IST
सार

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कल 28 मार्च से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए विभाग की ओर से राज्यभर में 1333 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन हाल यह है कि प्रदेेश के 13 में से 10 जिलों में जिला स्तरीय अधिकारियों की कमी बनी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Board Exam 2022: Board exams from tomorrow, no officers in 10 districts
Board Exam 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

प्रदेश में उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं कल से होन जा रही है, लेकिन अधिकतर जिलों में जिला स्तरीय अधिकारी नहीं हैं। इससे न सिर्फ बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा बल्कि 2287 पदों पर चल रही शिक्षक भर्ती और पदोन्नति पर भी असर पड़ रहा है।

विज्ञापन


शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक अगले एक से दो दिन के भीतर सभी जिलों में अधिकारियों की तैनाती कर दी जाएगी। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कल 28 मार्च से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए विभाग की ओर से राज्यभर में 1333 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन हाल यह है कि प्रदेेश के 13 में से 10 जिलों में जिला स्तरीय अधिकारियों की कमी बनी है।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इसका असर न सिर्फ बोर्ड परीक्षाओं को सफलतापूर्वक कराए जाने पर पड़ेगा बल्कि राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 2287 पदों पर चल रही भर्ती और पदोन्नति की प्रक्रिया भी इससे प्रभावित हो रही है। इस मामले में शिक्षा निदेशालय ने शासन को पत्र लिखकर इस स्थिति से अवगत कराया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इससे समग्र शिक्षा अभियान के तय लक्ष्य भी प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

10 जिलों में जिला स्तर के 16 अधिकारी नहीं  

शिक्षा विभाग की यह स्थिति है कि पिथौरागढ़ जिले में जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक और माध्यमिक दोनों पद खाली हैं। चंपावत में न सीईओ है न डीईओ बेसिक और माध्यमिक, उत्तरकाशी जिले में डीईओ बेसिक और सीईओ का पद खाली है, हरिद्वार जिले में भी सीईओ नहीं है।

टिहरी जिले में डीईओ बेसिक और माध्यमिक नहीं है। पौड़ी में डीईओ बेसिक नहीं है। चमोली जिले में डीईओ बेसिक और माध्यमिक दोनों पद खाली हैं। जबकि बागेश्वर जिले में डीईओ माध्यमिक नहीं है। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर और रुद्रप्रयाग जिले में डीईओ माध्यमिक नहीं है। 

ये भी पढ़ें...हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी:  दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के लिए इंडिगो की सेवा आज से शुरू, पढ़िए फ्लाइट शेड्यूल से जुड़ी जानकारी

जिलों में विभाग के अधिकारियों की कमी को दूर किया जा सके इसके लिए विभाग की ओर से होमवर्क किया जा रहा है। अगले एक से दो दिनों के भीतर जिलों में अधिकारियों की तैनाती कर दी जाएगी। - आर मीनाक्षी सुंदरम, शिक्षा सचिव
Uttarakhand Board Exam 2022
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed