फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indigo flight for Delhi-Pantnagar-Dehradun starts from today

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी: दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के लिए इंडिगो की सेवा आज से शुरू, पढ़िए फ्लाइट शेड्यूल से जुड़ी जानकारी

Sun, 27 Mar 2022 02:37 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पंतनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, पंतनगर Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 27 Mar 2022 02:37 PM IST
सार

इंडिगो प्रबंधन ने शुरुआत में फ्लाइट की सीमित सीटों पर देहरादून के लिए 1550 और दिल्ली के लिए 2799 रुपये (सभी करों सहित) किराये का दावा किया था। इस फ्लाइट के प्रतिदिन चलने से जहां यात्रियों को राहत मिलेगी, वहीं कुमाऊं में पर्यटन को भी पंख लगेंगे।

विज्ञापन
Indigo flight for Delhi-Pantnagar-Dehradun starts from today
इंडिगो

विस्तार

दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के बीच इंडिगो एयर 27 मार्च से रोजाना नॉनस्टाप फ्लाइट शुरू हो गई है। इसके लिए इंडिगो ने फ्लाइट शेड्यूल जारी कर टिकटों की बुकिंग लगभग 15 दिन पूर्व ही शुरू कर दी थी। इस फ्लाइट के शुरू होने से अब पंतनगर-दिल्ली के बीच दूरी सिर्फ एक घंटे में सिमट जाएगी।

विज्ञापन


इंडिगो एयरलाइंस ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को लगभग डेढ़ माह पहले दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के बीच हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। प्राधिकरण व कंपनी के बीच सभी नियम व शर्तों पर सहमति के बाद अब यह हवाई सेवा आज से शुरू हो गई है। इसके लिए इंडिगो प्रबंधन ने फ्लाइट शेड्यूल जारी कर 15 दिन पूर्व टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


इस फ्लाइट के प्रतिदिन चलने से जहां यात्रियों को राहत मिलेगी, वहीं कुमाऊं में पर्यटन को भी पंख लगेंगे। हालांकि इंडिगो प्रबंधन ने शुरुआत में फ्लाइट की सीमित सीटों पर देहरादून के लिए 1550 और दिल्ली के लिए 2799 रुपये (सभी करों सहित) किराये का दावा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिगो का शेड्यूल

इंडिगो का दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के बीच फ्लाइट शुरू करने का फाइनल शेड्यूल मिल चुका है। इसके तहत 72 सीटर विमान से यह हवाई सेवा आज से शुरू हो गई है। 
-राजीव पुनेठा, निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट

ये भी पढ़ें...सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: हरियाणा-दिल्ली और रुद्रपुर की युवतियों से पति-पत्नी करवाते थे देह व्यापार, ये सब देख पुलिस भी शर्म से पानी-पानी

फ्लाइट संख्या प्रस्थान समय   आगमन समय  
6ई-7324 दिल्ली 12:45   पंतनगर 13:50
6ई-7325 पंतनगर 16:25 दिल्ली   17:35
6ई-7326 पंतनगर 14:10   देहरादून 15:00
6ई-7327 देहरादून 15:20 पंतनगर    16:05
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed