फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand board exam 2020 date announced

दो मार्च से होंगी उत्तराखंड बोर्ड इंटर-हाईस्कूल की परीक्षा, जारी हुआ कार्यक्रम

Mon, 06 Jan 2020 02:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 06 Jan 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand board exam 2020 date announced
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ने बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का एलान कर दिया है। परीक्षाएं दो मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक खत्म होंगी। इस साल हाईस्कूल-इंटरमीडिएट में कुल दो लाख 71 हजार 415 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 1324 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 

विज्ञापन


सोमवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभागार में परीक्षा समिति की बैठक के बाद परीक्षा तारीखों का एलान किया गया। दो मार्च से इंटरमीडिएट और तीन मार्च से हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होकर एक साथ 25 मार्च को खत्म होंगी। 

विज्ञापन

2,71,415 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे

बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि इस बार हाईस्कूल में 150289 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें 77263 छात्र और 73026 छात्राएं होंगी। इंटरमीडिएट में कुल 121126 परीक्षार्थी रहेंगे। इनमें 59165 छात्र और 61961 छात्राएं होंगी। गत वर्ष हाईस्कूल-इंटरमीडिएट में कुल 274781 परीक्षार्थी थे। पिछली बार की तुलना में इस बार 3366 परीक्षार्थी कम हैं।

प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक फरवरी से शुरू होंगी
बोर्ड सचिव तिवारी ने बताया कि सबसे ज्यादा परीक्षार्थी हरिद्वार और सबसे कम चंपावत जिले में हैं। दूसरी ओर हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक फरवरी से 25 फरवरी तक संपन्न कराई जाएंगी। बैठक में अपर सचिव एनसी पाठक, बीएमएस रावत, डॉ. नंदन नेगी, बीडी अंडोला, कुबेर कड़ाकोटी, बीसी उप्रेती, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एनके जोशी, राजीव रावत आदि रहे।  

2019 में ऐसा रहा था परिणाम

2019 के परिणामों में 12वीं में शताक्षी तिवारी 98 फीसदी अंकों के साथ तो 10वीं में अनंता सकलानी 99 फीसदी अंकों के साथ टॉपर रहीं। परिणाम तीस मई को सुबह 10:30 बजे परिषद के सभागार में निदेशक आरके कुंवर द्वारा घोषित किया गया था।

2019 में इंटरमीडिएट का कुल परीक्षाफल 80.13 फीसदी रहा था। इसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.29 और बालिकाओं का 83.79 फीसदी था। वहीं दसवीं का कुल परीक्षाफल 76.43 प्रतिशत था। इसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 70.60 और बालिकाओं का 82.47 फीसदी था। 2018 में हाईस्कूल का रिजल्ट 74.57 एवं इंटरमीडिएट का 78.97 प्रतिशत था।

विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम

हाईस्कूल का परीक्षा कार्यक्रम
3 मार्च2020- प्रात: दस से एक बजे              हिंदी
6 मार्च2020-प्रात: दस से एक बजे               अंग्रेजी
7 मार्च2020-प्रात: दस से बारह बजे              हिंदुस्तानी संगीत (मैलोडिक वादन), टंकण (हिंदी या अंग्रेजी)
                  प्रात: दस से एक बजे             रंजन कला
13 मार्च2020 प्रात: दस से एक बजे              विज्ञान
14 मार्च2020 प्रात: दस से बारह बजे            हिंदुस्तानी संगीत (गायन), हिंदुस्तानी संगीत (पर्कसन वादन)
16 मार्च2020 प्रात: दस से साढे बारह बजे       सूचना प्रौद्योगिकी 
                   प्रात: दस से एक बजे            व्यापारिक तत्व, बहीखाता एवं लेखा शास्त्र, कृषि
18 मार्च 2020  प्रात: दस से एक बजे तक       सामाजिक विज्ञान
20 मार्च2020  प्रात: दस से एक बजे तक        गृह विज्ञान (1-केवल बालिकाओं के लिए और 2- बालकों तथा उन बालिकाओं  के लिए जिन्होंने इसे    
                                                      अनिवार्य विषय के रूप में नहीं लिया है)
23 मार्च 2020 प्रात: दस से एक बजे तक        गणित
24 मार्च 2020 प्रात: दस से एक बजे तक        उर्दू
25मार्च2020  प्रात: दस से एक बजे तक         पंजाबी, बंगाली, संस्कृत

इंटरमीडिएट का परीक्षा कार्यक्रम
2 मार्च2020   प्रात: दस से एक बजे तक      हिंदी, कृषि हिंदी (केवल कृषि भाग-दो के लिए)
4 मार्च-2020  प्रात: दस से एक बजे तक      हिंदुस्तानी संगीत (गायन), हिंदुस्तानी संगीत (मैलोडिक वादन), हिंदुस्तानी 
                                                     संगीत (पर्कसन वादन)
5 मार्च2020   प्रात: दस से एक बजे तक       अंग्रेजी
6 मार्च2020   प्रात: दस से एक बजे तक       कृषि शस्य विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग-एक के लिए),
                                                     कृषि शस्य विज्ञान षष्टम प्रष्न प्रत्र (केवल कृषि भाग-दो के लिए)
7 मार्च2020    प्रात: दस से एक बजे तक       गृह विज्ञान, व्यावसायिक अध्ययन
12 मार्च 2020 प्रात: दस से एक बजे तक       राजनीति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, कृषि वनस्पति विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र 
                                       (केवल कृषि भाग-एक के लिए) कृषि अर्थशास्त्र सप्तम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग-दो के लिए)
14 मार्च 2020  प्रात: दस से एक बजे तक       मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र, लेखाशास्त्र
16 मार्च 2020  प्रात: दस से एक बजे तक       इतिहास, रसायन विज्ञान, कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान तृतीय प्रश्न 
                                 पत्र (केवल कृषि भाग एक के लिए) कृषि जंतु विज्ञान अष्टम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग दो के लिए)
17 मार्च 2020 प्रात: दस से एक बजे तक        ड्राइंग एवं पेंटिग
19 मार्च 2020 प्रात: दस से एक बजे तक         अर्थशास्त्र
20 मार्च 2020 प्रात: दस से एक बजे तक         सैन्य विज्ञान, कम्प्यूटर विज्ञान, कृषि अभियंत्रण चतुर्थ प्रश्न पत्र (केवल कृषि 
                         भाग एक के लिए) कृषि पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान नवम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग दो के लिए)
21 मार्च 2020  प्रात: दस से एक बजे तक        गणित, समाजशास्त्र
23 मार्च 2020  प्रात: दस से एक बजे तक         संस्कृत, उर्दू, पंजाबी
24 मार्च 2020  प्रात: दस से एक बजे तक         जीव विज्ञान, कृषि गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी पंचम प्रश्न पत्र (केवल 
                                          कृषि भाग एक के लिए), कृषि रसायन विज्ञान दशम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग दो के लिए)
25-मार्च-2020-प्रात: दस से एक बजे तक          भूगोल, भूगर्भ विज्ञान

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed