फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board: big relief for Class 12 students living in Containment Zone

उत्तराखंड बोर्ड : कंटेनमेंट जोन में रहने वाले हाईस्कूल और 12वीं के छात्रों को मिली बड़ी राहत

Wed, 08 Jul 2020 10:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 08 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Board: big relief for Class 12 students living in Containment Zone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

कोरोना संक्रमण के चलते उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं से वंचित विद्यार्थियों को सीबीएसई की तर्ज पर पास करने का प्रस्ताव बोर्ड ने शासन को भेजा है। अनुमति मिलने पर मूल्यांकन के बाद इन सभी छात्रों को सीबीएसई बोर्ड की तर्ज पर पास किया जाएगा। 

विज्ञापन


उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा 22 मार्च से लॉकडाउन होने पर बीच में रुक गई थीं। अनलॉक प्रक्रिया के दौरान बोर्ड ने 22 जून से 24 जून तक शेष परीक्षा कराई। इस दौरान कई क्षेत्र कंटेनमेंट जोन में आ गए थे। ऐसे में कंटेनमेंट जोन के छात्र परीक्षा देने से वंचित रह गए, तब तय हुआ कि इन छात्रों की परीक्षाएं बाद में कराई जाएंगी।
विज्ञापन


प्रदेश भर में कंटेनमेंट जोन, क्वारंटीन हुए छात्रों की संख्या 587 हैं, इनकी सूची हर जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से बोर्ड को उपलब्ध कराई गई है। इनमें कुछ छात्र ऐसे भी हैं, जो प्रदेश के बाहर गए थे और वहां पर क्वारंटीन हुए थे। बोर्ड ने एक बार सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों से परीक्षा से वंचित रहे छात्रों की सूची को अपडेट करने को कहा है, ताकि किसी छात्र का अहित ना हो। बोर्ड ने शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा है, अनुमति मिलने पर मूल्यांकन के बाद इन सभी छात्रों को सीबीएसई की तर्ज पर पास कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे होगा इन छात्रों का मूल्यांकन
दोबारा हुई परीक्षा में हाईस्कूल में उर्दू, पंजाबी, बंगाली, संस्कृत, गणित विषय और इंटरमीडिएट में जीव विज्ञान, कृषि गणित, कृषि रसायन विज्ञान, भूगोल, भूगर्भ विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी विषय की परीक्षाएं हुईं। बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी के अनुसार, चार विषयों में से तीन विषयों में आए अधिकतम नंबर के आधार पर औसत नंबर देकर छात्रों को पास किया जाएगा। ऐसा करने से छात्रों का अहित नहीं होगा और बोर्ड समय पर रिजल्ट जारी कर सकेगा। हाल ही में कोरोना के चलते सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई को छात्रों को औसत नंबर देकर पास करने का निर्देश दिए हैं।


माह के अंत तक जारी होगा रिजल्ट
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि दस जुलाई को मूल्यांकन कार्य समाप्त हो रहा है। इसके बाद बोर्ड रिजल्ट बनाने में जुटेगा। सब ठीक रहा तो माह के अंत तक रिजल्ट जारी किया जाएगा। बोर्ड की ओर तैयारियां की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed