{"_id":"673d48dd01546ce8bc0fb5b5","slug":"uttarakhand-bjp-will-get-a-new-state-president-by-february-read-all-updates-in-hindi-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand BJP: भाजपा को फरवरी तक मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा चुनावों की वजह से हो रही देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand BJP: भाजपा को फरवरी तक मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा चुनावों की वजह से हो रही देरी
Wed, 20 Nov 2024 10:08 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 20 Nov 2024 10:08 AM IST
सार
केंद्रीय नेतृत्व से मार्गदर्शन मिलने के बाद संगठन चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। अगले वर्ष जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी माह की शुरुआत में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव तय कर देगी।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांगठनिक चुनाव की तैयारी में जुट गई प्रदेश भाजपा को फरवरी तक नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा। पहले दिसंबर आखिर तक नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन सदस्यता अभियान के बीच राज्यों के विधानसभा चुनावों की वजह से पार्टी का सांगठनिक चुनाव कार्यक्रम आगे खिसकता जा रहा है।
विज्ञापन
प्राथमिक सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक कुलदीप कुमार का दावा कि पार्टी ने लक्ष्य से अधिक 22 लाख सदस्य बना लिए हैं। अब केंद्रीय नेतृत्व से मार्गदर्शन प्राप्त होने के बाद संगठन चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 30 नवंबर तक सभी 11,729 बूथों में 12 सदस्यीय इकाइयों का गठन होना है। यह प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
पार्टी ने 20 नवंबर यानी बुधवार तक 50 प्रतिशत बूथ कमेटियों के गठन हर हाल में करना है। इन कमेटियों के गठन की सूचना प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को नवंबर के आखिरी हफ्ते में प्रस्तावित राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में रखनी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Haldwani: सेना भर्ती... एक चूक ने खतरे में डाली कुमाऊं की कानून व्यवस्था, आठ दिन तक दफ्तर-दफ्तर भटका पत्र
इस बैठक में केंद्रीय नेतृत्व मंडल, जिला समितियों के गठन के लिए चुनाव का कार्यक्रम तय कर सकता है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। माना जा रहा कि अगले वर्ष जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी माह की शुरुआत में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव तय कर देगी।