फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand bjp president told Harish rawat Apologize is Fake

हरकी पैड़ी को लेकर हरीश रावत की माफी नौटंकी के अलावा कुछ भी नहीं: बंशीधर भगत

Wed, 15 Jul 2020 10:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 Jul 2020 10:57 PM IST
सार

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गंगा के मुद्दे पर माफी मांगने को बताया नौटंकी 

विज्ञापन
Uttarakhand bjp president told Harish rawat Apologize is Fake
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने अपने कार्यकाल में हरिद्वार हरकी पैड़ी स्थित मां गंगा को कुछ लोगों के दबाव में शासनादेश के तहत नहर घोषित किया था। अब अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांग रहे हैं, जो नौटंकी के अलावा कुछ नहीं है। भगत ने कहा कि राजस्थान में राजनीतिक डमरू बज रहा है। उन्हें राजस्थान में जाकर डमरू के वाद्य पर नृत्य करना चाहिए। 

विज्ञापन


बंशीधर भगत ने वर्चुअल प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का एक साल का कार्यकाल ऐतिहासिक है। कोरोना काल में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने तैयारी की है। भाजपा ने वर्चुअल रैली और कांफ्रेंस के माध्यम से लाखों लोगों से संपर्क स्थापित किया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता हरीश रावत पर चुटकी लेते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरकी पैड़ी स्थित गंगा को शासनादेश में नहर बताने वाले अब माफी मांग रहे हैं। आरोप लगाया कि हरीश रावत ने चंद चिह्नित लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ी मां गंगा की धारा को नहर बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं को याद रखना होगा कि अगर विश्व का कोई इतिहासकार किसी सरकार के कार्यों को इमानदारी से लिखेगा तो पीएम नरेंद्र मोदी के एक साल के कार्यकाल को स्वर्णिम काल लिखेगा। 

भाजपा नेता ने बताया कि उन्होंने सरकार के कार्यों को बताने के लिए 70 वर्चुअल रैलियां की है। इस बीच केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, डॉक्टर जितेंद्र सिंह, स्मृति ईरानी, राजनाथ सिंह ने संबोधित किया। कोरोना काल में प्रदेश सरकार के साथ पार्टी ने मोदी किट के माध्यम से लोगों को राशन वितरित किया।

सैनिटाइजर, मास्क और दवाइयों को वितरण किया। लोगों की जीवन रक्षा के लिए जगह जगह रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। प्रदेश के पदाधिकारी 70 विधानसभाओं के दौरे पर हैं। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन, सह मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा, विनोद सुयाल, विपिन कैथोला आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed