देहरादून: चकराता के 60 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होने बीजेपी कार्यालय पहुंचे, मंत्री के विरोध के बाद लौटे
मंत्री खजान दास की नारजागी के चलते चकराता विधानसभा से आए कार्यकर्ताओं बिना सदस्यता लिए लौटना पड़ा। मंत्री ने इस जॉइनिंग कार्यक्रम का विरोध किया।
विस्तार
भाजपा प्रदेश कार्यालय में शामिल होने पहुंचे चकराता विधानसभा के करीब 60 कार्यकर्ताओं को बिना जॉइनिंग के ही वापस लौटना पड़ा। देहरादून में सोमवार को चकराता विधानसभा क्षेत्र के करीब 60 कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे। इन कार्यकर्ताओं को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान और दर्जाधारी गीता राम गोड लेकर पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि रविवार को इन्हीं नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंत्री खजान दास के आवास पर प्रदर्शन किया था। जैसे ही मंत्री खजान दास को कार्यकर्ताओं के प्रदेश कार्यालय पहुंचने की जानकारी मिली, वह खुद वहां पहुंच गए। मंत्री ने इस जॉइनिंग कार्यक्रम का विरोध जताया।
ये भी पढे़ं...देहरादून क्राइम: पत्नी को मारी गोली, फिर पुलिस को किया फोन; बोला-मैंने हत्या कर दी, वारदात के बाद पति फरार
इसके बाद पार्टी की ओर से जॉइनिंग कार्यक्रम से किनारा कर लिया गया। कार्यकर्ताओं की जॉइनिंग नहीं हो सकी और सभी लौट गए। चकराता में योजनाओं में कार्यकर्ताओं की अनदेखी के आरोप को लेकर रविवार को भी प्रदर्शन किया गया था।