{"_id":"6ab18cdab066bbf2d00c3b27","slug":"assistant-engineer-pathak-removed-accused-of-manipulating-maps-dehradun-news-c-5-drn1043-1071547-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नक्शे में हेरफेर के आरोपी सहायक अभियंता पाठक को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नक्शे में हेरफेर के आरोपी सहायक अभियंता पाठक को हटाया
विज्ञापन
देहरादून। स्वीकृत नक्शा बदलकर उसकी जगह फर्जी नक्शा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के मामले के बीच जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने आरोपी सहायक अभियंता (एई) पंकज पाठक को हटा दिया है। अब वह केवल विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण का काम देखेंगे।
जारी आदेश के मुताबिक, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण टिहरी में एक सहायक अभियंता पूर्व से ही तैनात है। वर्तमान में टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण में कार्य की अधिकता को देखते हुए अतिरिक्त तकनीकी कार्मिक की जरूरत है। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण से संबद्ध पंकज पाठक के यहां अपेक्षित कार्य न करने, कार्यों के प्रति समुचित ध्यान न देने के चलते उन्हें टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन प्राधिकरण में ही भेजा गया है। पंकज पाठक से जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के सभी कार्य यहां पूर्व से तैनात एई दिग्विजय नाथ तिवारी को सौंप दिए गए हैं। आरोपी एई पंकज पाठक को जिलाधिकारी टिहरी के आदेश से पर्यटन प्राधिकरण के साथ ही जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त जिम्मेदारी पिछले साल 10 दिसंबर को दी गई थी।
-- -
पाठक ने दिया स्पष्टीकरण
आरोपी सहायक अभियंता पंकज पाठक ने सोमवार को उपाध्यक्ष को अपना स्पष्टीकरण दे दिया। उन्होंने साफ कहा कि जब उन्होंने नक्शा खोला था तो पीडीएफ सपोर्ट नहीं कर रही थी। लिहाजा, इसका ऑब्जेक्शन करने के बाद दोबारा फाइल अपलोड की गई थी। पाठक ने अपने जवाब में कहा है कि मानचित्र में किसी प्रकार का कूटरचित दस्तावेज तैयार नहीं किया गया है। भूलवश हुई स्टिल्ट एरिया संबंधी त्रुटि का सुधार किया गया है।