फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Husband shot wife dead Woman Husband Calls Police After Killing Wife Clement Town Dehradun Crime news

देहरादून क्राइम: पत्नी को मारी गोली, फिर पुलिस को किया फोन; बोला-मैंने हत्या कर दी, वारदात के बाद पति फरार

Mon, 21 Sep 2026 12:32 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर
माई सिटी रिपोर्टर Published by: Renu Saklani Updated Mon, 21 Sep 2026 12:32 PM IST
सार

देहरादून के क्लेमेनटाइन क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली मारने के बाद पति फरार हो गया।

विज्ञापन
Husband shot wife dead Woman Husband Calls Police After Killing Wife Clement Town Dehradun Crime news
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला का शव एक प्लॉट के अंदर बने कमरे से बरामद हुआ। पत्नी को गोली मारने के बाद पति ने खुद पुलिस को फोन किया और बताया कि मैंने हत्या कर दी है। घटना के बाद से उसका पति धीरज पंवार फरार है।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब छह बजे कंट्रोल रूम को धीरज पंवार नाम के व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। सूचना मिलते ही क्लेमेनटाउन पुलिस ने कॉल करने वाले से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद पुलिस ने कॉल की लोकेशन के आधार पर आसपास तलाश शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद एक प्लॉट के अंदर बने कमरे की जांच की। कमरे में काजल (26) पत्नी धीरज पंवार मृत अवस्था में मिली। पुलिस के मुताबिक महिला की मौत गोली लगने से हुई है। सूचना के बाद फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कई दिन से चल रहा था विवाद
पुलिस के अनुसार काजल अपने पति धीरज के साथ ईदगाह रोड, सुभाष नगर क्षेत्र में रह रही थी। उसके भाई अभिषेक का घर भी बगल में है। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन और जीजा के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच सोमवार सुबह गोली मारकर हत्या की घटना सामने आई।

ये भी पढे़ं...बूढ़ी मां का सहारा थी तुलसी: आंखों के सामने बेदर्दी से कत्ल, 95 साल की मां चीखती रही- मेरी लाडली को बचा लो

मृतका मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी थाना क्षेत्र के ग्राम मेघा शकरपुर की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद से फरार पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित की हैं। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed