फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Bjp National President JP Nadda Start his Country Visit From Haridwar today

उत्तराखंड: जेपी नड्डा आज देवभूमि से करेंगे देशव्यापी दौरे की शुरुआत, पुष्पवर्षा से होगा स्वागत

Fri, 04 Dec 2020 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Dec 2020 02:00 AM IST
सार

  • अब हेलीकॉप्टर से सीधे हरिद्वार पहुंचेंगे, संतों से करेंगे बात  

विज्ञापन
Uttarakhand: Bjp National President JP Nadda Start his Country Visit From Haridwar today
JP Nadda - फोटो : twitter@ BJP

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 120 दिन के देशव्यापी दौरे की शुरुआत आज शुक्रवार को देवभूमि उत्तराखंड से करेंगे। नड्डा कुंभ नगरी हरिद्वार में संतों से मुलाकात करेंगे और गंगा आरती में शामिल होंगे। इसके बाद उनका सांगठनिक दौरा शुरू होगा। नड्डा शाम चार बजे हेलीकॉप्टर से सीधे हरिद्वार पहुंचेंगे।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के मुताबिक शेष तीन दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष देहरादून में 14 संगठनात्मक बैठकों व कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे चार दिसंबर से सात दिसंबर तक देहरादून में प्रवास करेंगे। जहां वे मंत्रिमंडल व कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे तो वहीं बूथ समिति और मंडल समितियों के साथ भी बैठेंगे।
विज्ञापन



भगत ने बताया कि नड्डा के हरिद्वार आगमन के कार्यक्रम में परिवर्तन हुआ है। पहले उन्हें दोपहर 12.40 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचना था। अब वे अपराह्न चार बजे हेलीकॉप्टर से हरिद्वार पहुंचेंगे। हर की पौड़ी पहुंच कर गंगा की पूजा व आरती में भाग लेंगे। उसके बाद उनका शांति कुंज, अखाड़ा परिषद, निरंजनी अखाड़ा जाने व संतों से भेंट का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगत के अनुसार यह किसी भी पार्टी के इतिहास में पहली बार होगा जब राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश, जिला, मंडल व बूथ कमेटियों के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि नड्डा के भव्य स्वागत के साथ कोविड नियमों का पालन करते हुए जनता व कार्यकर्ताओं की सहभागिता भी तय की गई है।

केवल पुष्पवर्षा से होगा स्वागत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। कोविड गाइडलाइन के मद्देनजर पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष को फूल और बुके भेंट नहीं कर पाएगा।

मास्क पहने कार्यकर्ता मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पर पुष्पवर्षा करेंगे। कोविड गाइड लाइन के अनुपालन के लिए सभी स्वागत स्थलों पर 20-20 कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है। जेपी नड्डा धर्मनगरी के साधु संतों से मुलाकात करेंगे। 

हरिद्वार में नौ स्थानों पर उनके स्वागत की तैयारियां की गई हैं। सभी स्थानों पर क्षेत्रीय विधायक के नेतृत्व में जनप्रतिनिधि, भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। इस दौरान जिला संगठन ने मास्क और शारीरिक दूरी जैसे नियमों के अनुपालन करने के निर्देश जारी किए हैं। 

प्रवास के दौरान ये होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का कार्यक्रम 

4 दिसंबर : हरिद्वार में संतों से मुलाकात करेंगे।
5 दिसंबर : सीएम व मंत्रियों के साथ बैठक। कोर कमेटी की बैठक। प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन। 
6 दिसंबर : कार्यालय व विभागों की समीक्षा बैठक, प्रदेश पदाधिकारी महामंत्रियों, सांसदों विधायकों, मोर्चा अध्यक्षों महामंत्रियों, जिला अध्यक्षों के साथ बैठक। मंडल स्तर व ऊपर के प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल सार्वजनिक बैठक।
7 दिसंबर : एक बूथ समिति की बैठक। प्रेस वार्ता। एक मंडल की बैठक। सोशल मीडिया वॉलिंटियर बैठक।

हरिद्वार में दी गई थी 108 ‘तोपों’ की सलामी

हरिद्वार में 2017 में परिवर्तन रैली के दौरान तत्कालीन केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा का कनखल में 108 तोपों की सलामी के साथ स्वागत किया गया था। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने एक नकली तोप बनवाई थी। जिससे पटाखों और आतिशबाजी के माध्यम से उनका स्वागत किया गया था।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 2017 के विधानसभा चुनावों में चुनाव प्रभारी के तौर पर हरिद्वार पहुंचे थे। उन्होंने कनखल में परिवर्तन रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। अब एक बार भी जब राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिद्वार पहुंच रहे हैं तो कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

भाजपा के सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली। कनखल के भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता ने बताया कनखल के चौक बाजार में 108 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया था। उन्होंने कहा कि इस बार कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed