{"_id":"5f76e9638ebc3e9bab1b7c24","slug":"uttarakhand-bjp-mla-sexual-assault-case-synergy-hospital-employees-statement-recorded-woman-writes-letter-to-pmo","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक प्रकरण : सिनर्जी अस्पताल कर्मचारियों के बयान दर्ज, महिला ने पीएमओ को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक प्रकरण : सिनर्जी अस्पताल कर्मचारियों के बयान दर्ज, महिला ने पीएमओ को लिखा पत्र
Fri, 02 Oct 2020 02:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 02 Oct 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक महेश नेगी पर लगे दुष्कर्म के आरोपों के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को सिनर्जी अस्पताल जाकर भी जांच की। वहां कई कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए। साथ ही एंट्री रजिस्टर भी जांचा गया। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने बयानों में खुद को सिनर्जी अस्पताल ले जाने की बात भी कही थी। इसी की सत्यता परखने के लिए टीम अस्पताल पहुंची थी।
विज्ञापन
पांच सितंबर से अब तक पुलिस ने कई जगहों पर जाकर जांच कर चुकी है। महिला के अनुसार विधायक उन्हें अलग-अलग जगह ले गए थे। पिछले दिनों पुलिस मसूर के एक होटल में पहुंची थी। वहां भी कर्मचारियों के बयान और विजिटर रजिस्टर को देखा गया था। इसके बाद विधायक हॉस्टल में विधायक के नाम पर आवंटित कमरा नंबर 62 में भी जांच की गई।
विज्ञापन
इधर, महिला ने अपने बयानों में यह भी कहा था कि विधायक उसे सिनर्जी अस्पताल भी ले गए थे। इसकी सत्यता जांचने के लिए पुलिस टीम बृहस्पतिवार को सिनर्जी अस्पताल पहुंची। पुलिस के अनुसार विवेचना अधिकारी ने वहां पर मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों के बयान दर्ज किए। साथ ही बताई गई तिथि की एंट्री भी देखी गई।
विज्ञापन
चूंकि, यह विवेचना का हिस्सा है तो ऐसे में पुलिस ने आगे खुलासा करने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस अब देहरादून से बाहर भी मामले की जांच कर सकती है। क्योंकि, महिला ने दिल्ली, मसूरी, हिमाचल के कई शहरों का जिक्र अपने बयानों में किया था।
महिला ने पीएमओ को लिखा पत्र
महिला शुरूआत से ही पुलिस जांच पर भरोसा नहीं जता रही है। बुधवार को भी महिला के वकील ने पुलिस पर जांच सही तरीके से न करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही अब महिला ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
इसके अलावा महिला की ओर से एसपी क्राइम लोकजीत को भी पत्र लिखा गया है। ताकि, जांच में तेजी और पारदर्शिता बनाई रखी जा सके। इधर, पुलिस शुरूआत से ही अपनी पारदर्शिता को लेकर दावा कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।