फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand BJP members will join congress soon.

PM मोदी को झटका, कांग्रेस में शामिल होंगे कई भाजपाई!

Mon, 07 Sep 2015 08:00 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 07 Sep 2015 08:00 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand BJP members will join congress soon.

उत्तराखंड में भाजपा पार्टी को बड़ा झटका लगने के आसार हैं। जी, हां 'आओ कांग्रेस से जुड़े उत्तराखंड के विकास में भागीदार बने' कार्यक्रम के तहत कई भाजपाई कांग्रेस में शामिल होंगे।

विज्ञापन


जिसके तहत कांग्रेस पार्टी की ओर से शिवालिक नगर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स चौक पर कार्यक्रम होगा। जिसमें उत्तराखंड सीएम हरीश रावत, स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और रेणुका रावत शामिल कांग्रेस में शामिल होने वालों को प्राथमिक सदस्यता दिलाएंगे।
विज्ञापन


रविवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर कई लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में मेयर और सांसद भाजपा के हैं, लेकिन कोई विकास कार्य नहीं करा पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'निशंक नहीं कर पाए सांसद निधि का उपयोग'

uttarakhand BJP members will join congress soon.

राव आफाक अली ने कहा कि सांसद रमेश पोखरियाल निशंक सवा साल में अपनी सांसद निधि का उपयोग नहीं कर पाए हैं। वहीं मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से किए जा रहे विकास कार्य को विधायकों की ओर से सराहा गया है।

उन्होंने कहा कि आओ कांग्रेस से जुड़ें, प्रदेश के विकास में भागीदार बनें, कार्यक्रम के तहत करीब 100 से अधिक भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस शामिल होंगे।

नौ सितंबर को शिवालिक नगर शापिंग कॉपलेक्स चौक पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस में शामिल होने वाले नरेंद्र कुमार वर्मा, अनुज चौधरी, संजीव सिसौदिया, गौरव शर्मा, संदीप सैनी, विक्की वर्मा, गोविंद, राव काशिफ, तनवीर कुरैशी को कांग्रेस की प्राथमिकता सदस्यता दिलाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, रेणुका रावत भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरु होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को शानदार सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed