फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand bjp leader died from swine flu.

स्वाइन फ्लू से उत्तराखंड के भाजपा नेता की मौत

Wed, 18 Feb 2015 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर Updated Wed, 18 Feb 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand bjp leader died from swine flu.

देहरादून जिले के पछवादून क्षेत्र में स्वाइन फ्लू से एक और मौत हो गई। ढकरानी निवासी और भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सतपाल चौधरी की दिल्ली स्थित बीएल कपूर अस्पताल में सोमवार शाम मौत हो गई।

विज्ञापन


उन्हें शुक्रवार को भर्ती कराया गया था। इससे पहले मंडी चौक बाबूगढ़ निवासी महिला निशा की स्वाइन फ्लू से रविवार को मौत हो गई थी।

प्रदेश में आठवीं मौत
इस तरह प्रदेश में स्वाइन फ्लू से आठ लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग केवल दो मरीजों की मौत स्वीकार करता है। इनमें से दो की मौत दिल्ली में उपचार के दौरान हुई है।
विज्ञापन


दिल्ली में चल रहा था इलाज
भाजपा नेता सतपाल चौधरी (40) पुत्र मामराज को 15 दिन पहले बुखार और जुकाम की शिकायत हुई थी। पहले उन्होंने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया। जब सेहत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उन्हें सीएमआई देहरादून ले गए। वहां डॉक्टरों ने उनमें स्वाइन फ्लू के लक्षण बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजन उन्हें शुक्रवार को दिल्ली स्थित बीएल कपूर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में हुए टेस्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। चौथे दिन सोमवार शाम उनकी मौत हो गई।

मंगलवार सुबह उनका शव ढकरानी गांव पहुंचा। जहां गमगीन माहौल में यमुना घाट पर उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उनके दो छोटे बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed