फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand bjp celebrate foundation day in dehradun

स्थापना दिवस पर बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, दया रहम से नहीं संघर्ष से आगे बढ़ी है भाजपा

Fri, 06 Apr 2018 11:14 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 06 Apr 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand bjp celebrate foundation day in dehradun
bjp

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि पार्टी और उसके सहयोगियों की 21 राज्यों में यदि सरकार बनी है तो यह किसी के दया या रहम से संभव नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के दम पर पार्टी आगे बढ़ी है।

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में भाजपा शासित राज्यों की संख्या में और अधिक इजाफा होने वाला है। भट्ट भाजपा के 39वें स्थापना दिवस के अवसर पर पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। शुक्रवार को संगठन मुख्यालय समेत सभी मंडल और बूथ स्तर पर कार्यक्रम और गोष्ठियां हुई, जिनमें वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन


भाजपा कार्यालय में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी का ध्वज फहराया और साथी नेताओं और कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वित्त मंत्री प्रकाश पंत, महामंत्री संगठन संजय कुमार, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, विधायक खजान दास और राजेश शुक्ला, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन, सह मीडिया प्रभारी बलजीत सिंह सोनी, महिला मोर्चा के नेत्रियां उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी

uttarakhand bjp celebrate foundation day in dehradun
bjp

इसके बाद भट्ट मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने भाजपा की 38 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले देश, फिर पार्टी और फिर हम के सिद्धांत पर आगे बढ़ी। देश को सर्वोच्च शिखर पर ले जाना पार्टी का मुख्य ध्येय और राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान का जिक्र किया और उन्हें भविष्यद्रष्टा बताया। उन्होंने कहा कि 1980 में पार्टी का नाम जरूर बदला लेकिन सिद्धांत नहीं बदले।

भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी
भट्ट ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। पार्टी की आज 11 करोड़ सदस्यता है।

नेहरू और इंदिरा को कोसने से नहीं चूके
इस दौरान वह नेहरू और इंदिरा को कोसने से नहीं चूके। कश्मीर के हालातों पर उन्होंने कहा कि नेहरू का उलझाया कांटा अब तक चुभ रहा है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने 1975 में इमरजेंसी लगाई और जनसंघ के लोगों को निशाना बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed