{"_id":"c3476e790f0e3a4c10b73596a7b0f2bc","slug":"uttarakhand-bjp-candidate-list-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में भाजपा से तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में भाजपा से तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को टिकट
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 16 Mar 2014 08:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट के लिए घमासान के बीच भाजपा ने शनिवार को उत्तराखंड की पांचों सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। केंद्रीय चुनाव समिति की देर रात तक चली बैठक के बाद पार्टी ने प्रदेश के अलावा यूपी और अन्य राज्यों के 98 उम्मीदवार घोषित किए।
विज्ञापन
भाजपा ने प्रदेश के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों पर दांव खेला है। पौड़ी से पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी, हरिद्वार से रमेश पोखरियाल निशंक और नैनीताल से पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद भगत सिंह कोश्यारी को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
पार्टी ने टिहरी से सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी पर फिर भरोसा जताया है। अल्मोड़ा सुरक्षित सीट से सोमेश्वर के विधायक अजय टम्टा को पार्टी का टिकट मिला है।
विज्ञापन
टिकट के लिए चल रही थी खींचतान
प्रदेश की सभी सीटों पर पार्टी में टिकट के एक से ज्यादा दावेदार थे। खींचतान के चलते भाजपा उत्तराखंड के प्रत्याशियों का ऐलान लगातार टाल रही थी। हालांकि, चौथी सूची में अंतत: प्रत्याशी वही बनाए गए, जिनकी संभावनाएं पहले से जताई जा रही थीं।
टिकट तय होने के बाद अब पार्टी के कुछ और नेताओं की नाराजगी सामने आ सकती है। नैनीताल से पैनल में नाम न भेजने के चलते बची सिंह रावत पहले ही सार्वजनिक रूप से नाराजगी का इजहार कर चुके हैं।