फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP announced in-charge-co-in-charge of all the districts see the list

Uttarakhand Bjp: कार्यकारिणी के बाद भाजपा ने घोषित किए सभी जिलों के प्रभारी-सह प्रभारी, देखें सूची

Tue, 23 Sep 2025 01:27 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Sep 2025 01:27 AM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में 19 सांगठनिक जिलों की कार्यकारिणी घोषित की थी। जिसके बाद सभी की निगाहें प्रभारी और सह-प्रभारी को लेकर थीं।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP announced in-charge-co-in-charge of all the districts see the list
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने सभी 19 सांगठनिक जिलों की कार्यकारिणी के बाद अब जिला प्रभारी और सह-प्रभारी भी घोषित कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सोमवार को नवरात्र के पहले दिन इसकी घोषणा की।

विज्ञापन


Uttarakhand: प्रदेश में महिला समूहों के लिए अच्छी खबर...अब बिना ब्याज 20 लाख रुपये तक ऋण देगी सरकार
विज्ञापन


जारी सूची के मुताबिक, सांगठनिक जिले उत्तरकाशी में नवीन ठाकुर को प्रभारी, विनोद रतूड़ी को सह-प्रभारी, चमोली में आशा नौटियाल को प्रभारी, महावीर पंवार को सह-प्रभारी, रुद्रप्रयाग में सतीश लखेड़ा को प्रभारी, रघुवीर सिंह बिष्ट को सह-प्रभारी, टिहरी में शैलेंद्र सिंह बिष्ट को प्रभारी, रविंद्र राणा को सह-प्रभारी, देहरादून ग्रामीण में डॉ. स्वरोज विद्वान को प्रभारी, सतेंद्र राणा को सह-प्रभारी, देहरादून महानगर में राकेश गिरी को प्रभारी, संजय गुप्ता को सह-प्रभारी, ऋषिकेश में दान सिंह रावत को प्रभारी, अमन त्यागी को सह-प्रभारी, हरिद्वार में अनिल गोयल को प्रभारी, दीपक धमीजा को सह-प्रभारी, रुड़की में आदित्य चौहान को प्रभारी, रविंद्र कटारिया को सह-प्रभारी, पौड़ी में नलिन भट्ट को प्रभारी, विरेंद्र रावत को सह-प्रभारी, कोटद्वार में नेहा जोशी को प्रभारी, संदीप गोयल को सह-प्रभारी, पिथौरागढ़ में गोविंद पिल्खवाल को प्रभारी, निर्मल मेहरा को सह-प्रभारी, बागेश्वर में कुंदन लटवाल को प्रभारी, बसंत जोशी को सह-प्रभारी, रानीखेत में प्रदीप जनौटी को प्रभारी, गौरव पांडे को सह-प्रभारी, अल्मोड़ा में राजेंद्र सिंह बिष्ट को प्रभारी, दीपिका बोहरा को सह-प्रभारी, चंपावत में गुंजन सुखीजा को प्रभारी, हिमांशु बिष्ट के सह-प्रभारी, नैनीताल में खिलेंद्र चौधरी को प्रभारी, श्रीपाल राणा को सह-प्रभारी, काशीपुर में पुष्कर सिंह काला को प्रभारी, भारत भूषण चुघ को सह-प्रभारी और ऊधमसिंह नगर में राकेश नैनवाल को प्रभारी, साकेत अग्रवाल को सह-प्रभारी चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed