फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand become organic state soon

उत्तराखंड को ऑर्गेनिक स्टेट बनाने के लिए सरकार ने बनाया ये प्लान

Sat, 19 May 2018 09:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 19 May 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand become organic state soon
farmer

उत्तराखंड को ऑर्गेनिक स्टेट बनाने के लिए सरकार ने राज्य के पांच लाख किसानों को जैविक खेती से जोड़ने की योजना तैयार की है। जिसमें दो लाख हेक्टेयर क्षेत्र को ऑर्गेनिक खेती के अधीन लाने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्र सरकार की नई गाइड लाइन मिलते ही राज्य में कलस्टर आधारित जैविक खेती पर काम शुरू हो जाएगा। देहरादून जिले के थानो गांव के जैविक कलस्टर को एक आदर्श कलस्टर बनाया जाएगा।

विज्ञापन


केंद्र व राज्य सरकार का उत्तराखंड को ऑर्गेनिक स्टेट का दर्जा देने पर फोकस है। प्रदेश में ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए केंद्र ने परंपरागत कृषि विकास योजना में आगामी तीन सालों के भीतर पांच लाख किसानों को जैविक खेती से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसमें 10 हजार कलस्टर बना कर दो लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को जैविक के अधीन लाया जाएगा। 20 हेक्टेयर का एक कलस्टर होगा। जिसमें 50 किसानों का समूह बनाकर जैविक विधि से फसलों का उत्पादन कराया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार ने ऑर्गेनिक खेती के लिए योजना तैयार कर ली, लेकिन इसी बीच केंद्र सरकार ने परंपरागत कृषि विकास योजना की गाइड लाइन में बदलाव कर दिया। केंद्र की अधिसूचना मिलने के बाद राज्य में ऑर्गेनिक खेती पर काम शुरू हो जाएगा। अभी तक प्रदेश में 585 कलस्टरों में करीब 80 हजार किसान ऑर्गेनिक खेती कर रहे हैं। उधर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि प्रदेश सरकार किसानों को ऑर्गेनिक खेती के लिए प्रोत्साहित करेगी। साथ ही किसानों के ऑर्गेनिक उत्पादों की मार्केटिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित करेगी। ताकि किसानों को अपने उत्पाद का उचित दाम मिले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय टीम ने किया ऑर्गेनिक कलस्टरों का निरीक्षण
नेशनल ऑर्गेनिक सेंटर के क्षेत्रीय निदेशक डॉ.तपन कुमार घोष की अगुवाई में केंद्रीय टीम ने राज्य में ऑर्गेनिक खेती में किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। टीम ने थानो, भूपालपानी, टिहरी के नरेंद्रनगर आदि क्षेत्रों का दौरा कर जैविक कलस्टरों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने जैविक खेती करने वाले किसानों से भी फीडबैक लिया। इस दौरान संयुक्त निदेशक जैविक एके उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जैविक विकास परिषद के प्रबंध निदेशक विनय कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed