फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand beauty shines in tollywood

टॉलीवुड में पहाड़ की इस सुंदरी ने बिखेरे जलवे, पढ़ाई में भी है अव्वल

Tue, 30 May 2017 03:20 PM IST
कैलाश पाठक/ अमर उजाला, हल्द्वानी
कैलाश पाठक/ अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 30 May 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand beauty shines in tollywood
शुभांगी पंत

ठेठ कुमाऊंनी संस्कृति और माहौल में पली बढ़ी अपने जिले की शुभांगी पंत तमिल फिल्मों में अपने अभिनय के जलवे बिखेर रही है।

विज्ञापन


अब तक वह तमिल की गई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मूलरूप से नैनीताल निवासी शुभांगी की मां इंद्रा पंत भी तमिल फिल्मों की गायिका हैं। वह कुमाऊं की पहली फिल्म ‘मेघा आ’ में गजल सिंगर भी रही हैं।
विज्ञापन


यहां मानव विकास संस्थान अध्यक्ष विक्की योगी की ओर से आयोजित फिल्म कार्यशाला में भाग लेने आईं शुभांगी पंत ने बताया कि उनके पिता रजत कुमार एयरफोर्स में नागपुर में तैनात थे। वह बचपन में ही वहां चलीं गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीटेक की पढ़ाई की और उसमें टॉपर रहीं शुभांगी

uttarakhand beauty shines in tollywood
shubhangi pant

पिता का स्थानांतरण हैदराबाद होने के बाद शुभांगी ने वहीं बीटेक की पढ़ाई की और उसमें टॉपर रहीं। बचपन से ही फिल्मों का शौक था। उन्होंने तमिल भाषा सीखने के बाद तमिल फिल्मों में काम करना शुरू किया।

उन्होंने तमिल में ‘अटु इटु कानी हृदयम’ यानी दिल न इधर का न उधर का, ‘आयुष्मान भव:,’‘ऐसा भी होता है,’ ‘सीता कानी चिलुका एक प्रेम कहानी’ फिल्मों में नायिका की भूमिका अदा की है। शुभांगी कुमाऊंनी, तेलगू के अलावा बंगाली, मराठी, असामी, पंजाबी भाषा भी बखूबी बोल लेती हैं। 

और रुद्रपुर की कविता का हरियाणा में जलवा
लालपुर (रुद्रपुर) की रहने वाली कविता जोशी हरियाणवी फिल्मों में जलवे बिखेर रही है। वह ‘नटखट’, ‘लाट साहब’, ‘कुनबा’,  हिंदी में ‘हद हो गई’, ‘फक्कड़’, ‘पल दो पल का प्यार’, ‘डियर वर्सेज वियर’, ‘लवर’, ‘वैभव लक्ष्मी’ आदि फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। इसके अलावा पंजाबी, हरियाणवी और कुमाऊंनी गीतों के एलबम भी निकाले हैं। उनकी प्रसिद्ध कुमाऊंनी एलबम ‘हिटौ कुमाऊं गढ़वाल’ है। कविता की माता पेशे से शिक्षिका हैं। उन्हें फिल्मों का बचपन से ही शौक था। रुद्रपुर से उन्होंने एमकॉम तक शिक्षा प्राप्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed