फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Ayurved University Registrar Dr. Mrityunjay Mishra lost chair of Directorate of OSD in two days

Uttarakhand Ayurved University: दो दिन में ही छिन ली गई मृत्युंजय से ओएसडी आयुर्वेद की कुर्सी, उठ रहे थे सवाल

Thu, 29 Jun 2023 11:20 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 29 Jun 2023 11:20 AM IST
सार

विवादित अफसर को ओएसडी बनाने पर विपक्ष की ओर से सवाल उठाए गए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन ने उनकी तैनाती को रद्द कर वापस सचिव आयुष कार्यालय में संबद्ध कर दिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Ayurved University Registrar Dr. Mrityunjay Mishra lost  chair of Directorate of OSD in two days
डा. मृत्युंजय मिश्रा - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

विवादों से चर्चा में रहे उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय कुमार मिश्रा की दो दिन में ओएसडी आयुर्वेद निदेशालय की कुर्सी छिन गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने तैनाती के आदेश रद्द कर दिए हैं। उन्हें वापस सचिव आयुष कार्यालय में संबद्ध किया गया।

विज्ञापन

शासन ने 26 जून को मृत्युंजय कुमार मिश्रा को आयुर्वेद एवं यूनानी निदेशालय में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के पद पर तैनाती के आदेश जारी किए थे। विवादित अफसर को ओएसडी बनाने पर विपक्ष की ओर से सवाल उठाए गए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन ने उनकी तैनाती को रद्द कर वापस सचिव आयुष कार्यालय में संबद्ध कर दिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: ग्लेशियर की जड़ में बनी झीलों को वक्त रहते किया जाएगा पंक्चर, कई बार बनीं हैं बड़ी तबाही का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से विवादों में घिरे रहे आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय मिश्रा वर्तमान में सचिव आयुष कार्यालय में संबद्ध थे। 2018 में उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। कई महीनों तक जेल में रहे। उन पर आरोप थे कि आयुर्वेद विश्वविद्यालय में कुलसचिव पद पर रहते हुए वित्तीय अनियमितता की। 28 दिसंबर 2021 को शासन ने मृत्युंजय कुमार को आयुर्वेद कुलसचिव पद पर बहाल करने के आदेश जारी किए थे, लेकिन एक माह बाद जनवरी 2022 को उन्हें विश्वविद्यालय से हटा कर आयुष सचिव कार्यालय में संबद्ध किया गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed