फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand assembly winter session 2019 will held in dehradun from 4th December

उत्तराखंड: चार दिसंबर से देहरादून में ही होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, अधिसूचना जारी

Sat, 23 Nov 2019 10:51 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 23 Nov 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand assembly winter session 2019 will held in dehradun from 4th December
- फोटो : फाइल फोटो

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने प्रदेश की चतुर्थ विधानसभा का सत्र आहूत कर दिया है। विधानसभा का तृतीय (शीतकालीन) सत्र देहरादून विधानसभा भवन में चार दिसंबर से होगा। सचिव विधानसभा जगदीश चंद्र ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी की। सत्र के 10 दिसंबर तक चलने की संभावना है।

विज्ञापन


विधानसभा सचिवालय ने प्रदेश सरकार को चार से 10 दिसंबर तक सत्र आहूत करने का प्रस्ताव भेजा था। यह प्रस्ताव प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्तुत हुआ था। हालांकि सरकार की ओर से विधानसभा सत्र को लेकर कैबिनेट में लिए गए फैसले की जानकारी नहीं दी गई थी। लेकिन बाद में आधिकारिक सूत्रों से यह खुलासा हुआ कि तृतीय सत्र देहरादून में करने की कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन


गोपन विभाग ने विधायी विभाग को कैबिनेट के फैसले के संबंध में सूचना भेजी और सत्र के आयोजन के कार्यक्रम का प्रस्ताव राजभवन को मंजूरी के लिए भेजा गया। शुक्रवार को राजभवन से सत्र आहूत करने की अनुमति मिल गई। इस आधार पर विधानसभा सचिवालय ने चार दिसंबर से सत्र आहूत करने की अधिसूचना जारी कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायी एवं संसदीय कार्यों का जिम्मा कौशिक को
विधानसभा सत्र के दौरान विधायी एवं संसदीय कार्यों की जिम्मेदारी शहरी विकास एवं आवास मंत्री मदन कौशिक देखेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कौशिक को इस दायित्व के लिए प्राधिकृत किया है। इस संबंध में सचिव गोपन अमित सिंह नेगी ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेजकर इसकी अनुमति देने का अनुरोध किया है। सत्र के दौरान कौशिक मुख्यमंत्री से संबंधित विभागों से प्राप्त होने वाले सभी प्रश्नों के उत्तर अनुमोदित करने व विधानसभा में इन सभी प्रश्नों के उत्तर देंगे तथा विधायी व संसदीय कार्य का दायित्व संभालेंगे।


सत्र के लिए पहुंचे 800 प्रश्न
विधानसभा सत्र के लिए अब तक कुल 800 प्रश्न पहुंच चुके हैं। सदस्यों के ये प्रश्न राज्य सचिवालय को भेजे गए हैं। सचिवालय स्तर पर इन दिनों प्रश्नों के जवाब तैयार किए जा रहे हैं। सोमवार तक अध्यादेशों और विधेयकों की स्थिति साफ हो जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed