{"_id":"5de5eb258ebc3e54953627c1","slug":"uttarakhand-assembly-winter-session-2019-tight-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः विधानसभा के शीतकालीन सत्र में रहेगा सुरक्षा का कड़ा पहरा, धारा 144 लागू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः विधानसभा के शीतकालीन सत्र में रहेगा सुरक्षा का कड़ा पहरा, धारा 144 लागू
Tue, 03 Dec 2019 11:03 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 03 Dec 2019 11:03 AM IST
सार
- स्पीकर के अफसरों को सलाह, पूरे होमवर्क के साथ आएं
- सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और विस और पुलिस के अधिकारियों को चाकचौबंद रहने के निर्देश दिए
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक अहम बैठक की। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि वे व्यवधान से बचने के लिए सत्र से पहले अपनी पूरी तैयारी कर लें।
विज्ञापन
उन्होंने विधानसभा सचिवालय और पुलिस विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सत्र के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं को भी जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। विधानमंडल भवन में आयोजित बैठक में उन्होंने विधानसभा परिसर के अंदर व सभा मंडप में जारी प्रवेश पत्र एवं सुरक्षा चेकिंग, वाहनों की पार्किंग को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
उन्होंने निर्देश दिए कि वाहन चिन्हित स्थानों पर ही पार्क किए जाएं। अग्निशमन दल, चिकित्सा विभाग, एंबुलेंस की व्यवस्था कर ली जाए। बिजली व पानी की सुचारु आपूर्ति में कोई व्यवधान न आए। उन्होंने अधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा की। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विभागों के अधिकारियों से सत्र के दौरान सहयोग की अपेक्षा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सत्र में कोई भी व्यवधान न हो, इसके लिए सभी विभाग सत्र शुरू होने से पहले सभी तैयारियां कर लें। उन्होंने सभा मंडप का मुआयना किया। माइक साउंड की व्यवस्था देखी। बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी, विधानसभा सचिव जगदीश चंद, एडीजी अशोक कुमार, एडीजी इंटेलिजेंस विनय कुमार, डीआईजी सिक्योरिटी करण सिंह, समेत कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विधानसभा के आसपास धारा 144 लागू
जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बुधवार से शुरू हो विधानसभा सत्र के मद्देनजर विधानसभा परिसर के चारों ओर 300 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू कर दी है। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था विधानसभा सत्र की समाप्ति तक लागू रहेगी।
विधानसभा भवन के बाहर से हटेंगी ठेलियां
रिस्पना पुल चौक से लेकर विधानसभा भवन के निकास गेट तक बाहर खड़े होने वाली सब्जियों व अन्य सामानों की ठेलियां हटाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने भी बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उन्हें अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया जाए।
सत्र में आएंगे 833 प्रश्न, 91 याचिकाएं
विधानसभा सत्र के दौरान 833 प्रश्न और 91 याचिकाएं आ सकती है। बैठक के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत में स्पीकर ने कहा कि अभी तक कुल 833 तारांकित एवं अतारांकित प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं। इनमें 37 अल्प सूचित प्रश्न भी हैं। 91 याचिकाएं भी प्राप्त हुई हैं। जिसमें उत्तराखंड विधानसभा की नियम समिति के मुताबिक,प्रत्येक दिन एक विधायक कि तीन ही याचिकाएं स्वीकृत की जाएंगी।
आज विधायक पद की शपथ लेंगी चंद्रा पंत
पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में नव निर्वाचित चंद्रा पंत मंगलवार को विधानसभा में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगी। विधानसभा अध्यक्ष उन्हें अपने कक्ष में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इससे पूर्व कार्यमंत्रणा समिति और विधानमंडल दलों के नेताओं की भी बैठक होगी।
कर्णवाल के सबसे ज्यादा सवाल
विधानसभा के शीतकालीन सत्र में एक बार फिर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल के सबसे ज्यादा प्रश्न आ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, कर्णवाल ने इस सत्र में सर्वाधिक 300 से अधिक प्रश्न पूछे हैं। उनके सवालों पर विभागों को खासी कसरत करनी पड़ रही है।