{"_id":"b36c569271e0378925e439df0a6d2123","slug":"uttarakhand-assembly-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक बजट पर बयान देंगे CM रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक बजट पर बयान देंगे CM रावत
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 13 Feb 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा सत्र के पांचवे दिन रुद्रपुर दंगों के आरोपी राजकुमार ठुकराल के मामले में कमेटी बन जाने के बाद सदन में शांति कायम है। भोजनावकाश के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रश्नकाल के बाद वार्षिक बजट पर अपना बयान देंगे।
विज्ञापन
पढ़ें, भगोड़ा घोषित उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री पहुंचे कोर्ट
विज्ञापन
इसके साथ उत्तराखंड सरकार पर संवैधानिक संकट है या नहीं यह सवाल विधानसभा अध्यक्ष सुलझाएंगे। हरीश रावत की सरकार बनने के बाद से मंत्रियों को विभाग नहीं बांटे गए हैं। बुधवार को विपक्ष ने सदन में यह मसला उठाया था।
विज्ञापन
पढ़ें, केदारनाथ धाम के लिए 'खतरा' बनेगा मलबा
कहा था कि इससे संवैधानिक संकट उठ खड़ा हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने इस पर निर्णय सुरक्षित रख लिया। गुरुवार को कुंजवाल इस पर अपना निर्णय देने वाले हैं।
पढ़ें, 22 फरवरी को उत्तराखंड में होंगे राहुल गांधी
यह भी संभावना जताई जा रही है कि इस मामले पर विवाद थामने के लिए गुरुवार को विभाग बांट दिए जाएं। सूत्रों से खबर है कि महत्वपूर्ण विभागों को लेकर खींचतान के चलते नहीं मंत्रियों में विभाग नहीं बंट पा रहे हैं।