फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand assembly session will held on 07 december in bharanisain

उत्तराखंड: भराड़ीसैंण में इस दिन होगा विधानसभा सत्र, सात दिवसीय सत्र में पांच दिन चलेगा सदन

Wed, 25 Oct 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 25 Oct 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand assembly session will held on 07 december in bharanisain

उत्तराखंड की चौथी विधानसभा का तीसरा सत्र गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित निर्माणाधीन विधानमंडल भवन में होगा। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में सात दिसंबर से सत्र आयोजित करने को मंजूरी दी। सात दिवसीय सत्र में पांच दिन सदन की कार्यवाही संचालित होगी।  

विज्ञापन


पूर्व सरकार में 18 नवंबर 2016 को हुए विधानसभा सत्र में एक सरकारी संकल्प पारित किया गया था कि वर्ष 2017-18 का बजट सत्र भराड़ीसैंण में किया जाएगा। मगर नई सरकार ने बजट सत्र का आयोजन नहीं किया।
विज्ञापन


विपक्ष ने इसे लेकर सरकार पर राज्य आंदोलन के भावना प्रतीक गैरसैंण की उपेक्षा का आरोप लगाया था। लेकिन सरकार ने विपक्ष के इस आरोप को यह कहकर खारिज कर दिया था कि भराड़ीसैंण में बजट सत्र करने को लेकर पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग ने विधानसभा सत्र के आयोजन का प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में पेश किया। कैबिनेट ने प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तृतीय सत्र का प्रस्तावित कार्यक्रम
सात दिसंबर- सदन पटल पर अध्यादेश पेश होंगे व औपचारिक कार्य होगा।
आठ दिसंबर- विधायी कार्य व असरकारी कार्य होंगे।
नौ व 10 दिसंबर- अवकाश
11 से 13 दिसंबर- विधायी कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed