फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP In charge and co In charge in dehradun today party office-bearers meeting and state your

देहरादून: भाजपा के प्रभारी, सह प्रभारी आज दून में, संगठन पदाधिकारियों की बैठक, फिर प्रदेश में करेंगे प्रवास

Fri, 23 Oct 2026 07:55 AM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 23 Oct 2026 07:55 AM IST
सार

भाजपा के प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी आज देहरादून में संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोनों प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास कर संगठन की गतिविधियों और तैयारियों का जायजा लेंगे।

विज्ञापन
BJP In charge and co In charge in dehradun today party office-bearers meeting and state your
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज - फोटो : एएनआई

विस्तार

भाजपा के प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी अरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज शुक्रवार को देहरादून में बैठक लेंगे। यहां संगठनात्मक बैठक के बाद आगामी चुनावी तैयारियों के मद्देनजर उनका प्रवास भी शुरू होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि शुक्रवार को पहले संगठन पदाधिकारियों की बैठक होगी।

विज्ञापन


इसके बाद पांच जिलाध्यक्षों संग प्रभारी, सह-प्रभारी बैठक करेंगे। सह प्रभारी अरविंद मेनन का प्रवास 24 अक्तूबर से कुमाऊं मंडल में होने जा रहा है। इसके अलावा सह प्रभारी बांसुरी स्वराज का प्रवास उत्तरकाशी व आसपास के जिलों में तीन दिवसीय प्रवास 28 अक्तूबर से शुरू होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: आज से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश के आसार, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री संगठन भी कर रहे प्रवास

महामंत्री संगठन फणीन्द्र नाथ शर्मा भी हाल ही में यहां आए थे। वह लगातार प्रदेश के अलग-अलग संगठनात्मक जिलों में जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी वे टिहरी में थे। इसके बाद लगातार उनके भी अलग-अलग कार्यक्रम प्रदेशभर में होंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed