विस सत्र 2020: उत्तराखंड में 4.70 लाख शिक्षित बेरोजगार, देहरादून में सबसे ज्यादा पंजीकरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण करने वाले शिक्षित बेरोजगारों का आंकड़ा 4.70 लाख हो गया है। सबसे ज्यादा पंजीकृत बेरोजगार देहरादून जिले में हैं। बुधवार को विधायक देशराज कर्णवाल के प्रश्न के जवाब में सरकार ने लिखित जवाब में ये जानकारी दी।
सरकार ने जवाब में कहा है कि वर्ष 2017 से लेकर जून 2020 तक प्रदेश के सेवायोजन कार्यालयों में चार लाख 69 हजार 907 शिक्षित बेरोजगारों ने पंजीकरण कराया है। वर्ष 2017 में 158431 बेरोजगारों ने पंजीकरण किया। जबकि वर्ष 2018 में 145515, वर्ष 2019 में 110699 और जून 2020 तक 55262 बेरोजगारों का पंजीकरण कराया है।
जिले वार पंजीकृत शिक्षित बेरोजगारों का ब्योरा
जनपद पंजीकृत बेरोजगार
अल्मोड़ा 36933
नैनीताल 46588
पिथौरागढ़ 31853
यूएस नगर 51431
बागेश्वर 16803
चंपावत 15149
देहरादून 67809
टिहरी 35632
उत्तरकाशी 28192
हरिद्वार 53408
पौड़ी 42341
चमोली 25902
रुद्रप्रयाग 17866
.......................................
कुल- 469907