फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Monsoon Session 2020: Traffic Route Plan in dehradun on 23rd september

विस मानसून सत्र 2020: बुधवार को वाया रिस्पना पुल नहीं जाएगा कोई भारी वाहन, ये है डायवर्जन प्लान...

Tue, 22 Sep 2020 10:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Monsoon Session 2020: Traffic Route Plan in dehradun on 23rd september
- फोटो : फाइल फोटो

बुधवार को विधानसभा के मानसून सत्र के मद्देनजर शहर में कई जगह रूट डायवर्जन किया गया है। इस दौरान सभी भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। सत्र के दौरान धरना-प्रदर्शन आदि के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखने को कई जगह पर बैरियर लगाए जाएंगे। विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।  

विज्ञापन


ये है डायवर्जन प्लान 
-देहरादून से हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी, चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलोनी, फव्वारा चौक से 06 नंबर पुलिया की ओर डायवर्ट किए जाएंगे ।
-धर्मपुर चौक से आईएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात माता मंदिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आईएसबीटी की ओर जाएगा। 
-मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड से लाडपुर से सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से आईटी पार्क से मसूरी मार्ग की ओर जाएंगे।
-मोहकमपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहन जोगीवाला से 06 नम्बर पुलिया से नेहरू कॉलोनी, आराघर, ईसी रोड होते हुए देहरादून आएंगे ।
-जुलूस के बन्नू-स्कूल से प्रगति विहार बैरियर की ओर प्रस्थान करने पर रिस्पना से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाई-पास चौकी की ओर भेजा जाएगा ।
विज्ञापन

- प्रत्येक संभावित जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल बन्नू स्कूल से चलेगा तथा इनके वाहन भी बन्नू स्कूल में पार्क किए जाएंगे।
-डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाली सिटी बसें, जोगीवाला से डायवर्ट की जाएंगी जो कैलाश अस्पताल से यूटर्न लेंगी।
- डिफेंस कॉलोनी जाने वाले कमर्शियल वाहनों को नेहरू कालोनी थाना कट से पुरानी चौकी बाई पास की ओर डायवर्ट किया जाएगा। 
-स्थानीय लोगों के वाहनों को विशेष परिस्थितियों में ही डायवर्ट किया जाएगा। सामान्य स्थिति में व्यक्तिगत वाहनों को डायवर्ट नहीं किया जाएगा। 

ये होगी बैरियर व्यवस्था 
1. प्रगति विहार बैरियर 
2. शास्त्रीनगर बैरियर
3. बाईपास बैरियर
4. डिफेंस कॉलोनी बैरियर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed