{"_id":"5f68ede28ebc3eb73e19e5bc","slug":"uttarakhand-assembly-monsoon-session-2020-congress-decided-issues-for-attack-on-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड विस मानसून सत्र 2020: सदन में सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने तय किए मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड विस मानसून सत्र 2020: सदन में सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने तय किए मुद्दे
Mon, 21 Sep 2020 11:47 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:47 PM IST
सार
- कार्यस्थगन प्रस्ताव लाएगी, महेश नेगी के मामले को भी उठाएगी
- विधायक दल की बैठक में सिर्फ पांच विधायक ही हुए शामिल
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड विधानसभा सत्र में कांग्रेस सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। सोमवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कार्यस्थगन के प्रस्ताव तय किए गए। बैठक में केवल पांच ही विधायक शामिल हो पाए।
विज्ञापन
विधानसभा सत्र से ठीक पहले कांग्रेस को भी कोराना संक्रमण असहज कर रहा है। विधानमंडल दल की बैठक पर भी इसका असर दिखाई दिया। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह एकांतवास में हैं।
विज्ञापन
हरीश धामी संक्रमित होने के चलते इलाज करा रहे हैं तो काजी निजामुद्दीन ने भी स्वास्थ्य सही न होने की बात कह बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई। वहीं, पुरोला विधायक राजकुमार और फुरकान भी नहीं आए। ऐसे में करन माहरा, गोविंद सिंह कुंजवाल, मनोज रावत, ममता राकेश और आदेश चौहान ही बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
रानीखेत विधायक करन माहरा ने बताया कि कांग्रेस ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार की ओर से किए जा रहे इंतजाम, प्राकृतिक आपदा, महंगाई और बरोजगारी के मुद्दों को कार्य स्थगन प्रस्ताव के रूप में लाना तय किया है।
माहरा के मुताबिक विधायक महेश नेगी वाले प्रकरण को भी कांग्रेस सदन में उठाएगी। कांग्रेस का मानना है कि सरकार के स्तर से विधायक महेश नेगी को बचाने की भरसक कोशिश की जा रही है।