फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Election 2022: Today Amit Shah in Rudraprayag, virtual meeting with workers of six assembly

Uttarakhand Election 2022: अमित शाह पहुंचे उत्तराखंड, कहा- पर्यटन, तीर्थाटन के विकास से रुकेगा पलायन, हरीश रावत से मांगा लेखा-जोखा 

Fri, 28 Jan 2022 06:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 28 Jan 2022 06:03 PM IST
सार

शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह हेलीकॉप्टर से गुलाबराय मैदान में पहुंचे। यहां से वे अलकनंदा-मंदाकिनी नदी संगम स्थित रुद्रनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Election 2022: Today Amit Shah in Rudraprayag, virtual meeting with workers of six assembly
अमित शाह - फोटो : एएनआई

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड में आने वाले समय में पर्यटन और तीर्थाटन यहां के गांवों से हो रहे पलायन को रोकने में मददगार बनेगा। केदारनाथ का पुनर्निर्माण प्रगति पर है, जिसके दूसरे चरण के कार्य समय पर पूरे होंगे। साथ ही अगले दो वर्षे में बदरीनाथ धाम भी भव्य नजर आएगा। गृहमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को यूं ही देवभूमि नहीं कहा जाता है। यहां, चारधाम गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ हैं, जहां प्रतिवर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते हैं। यहां के हर क्षेत्र में प्राचीन मठ-मंदिर व प्राचीन धरोहरें हैं, जिनका विशेष महत्व है।

विज्ञापन


Uttarakhand Assembly Election 2022: दिग्गजों ने भरा नामांकन, मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में पूजा-अर्चना के बाद दाखिल किया पर्चा
विज्ञापन


जून 2013 की आपदा से प्रभावित केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देखरेख में हो रहा है। यहां दूसरे चरण के कार्य चल रहे हैं, जो समय पर पूरे किए जाएंगे। अभी तक लगभग पांच सौ करोड़ के काम हो चुके हैं, जिनसे केदारनाथ को नया स्वरूप मिला है। आने वाले वर्षें में बाबा केदार के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शनों के साथ यहां का दिव्य रूप भी दिखेगा। साथ ही वर्ष 2023 तक बदरीनाथ धाम भी अपने नए स्वरूप में नजर आएगा, जिसकी शुरूआत हो चुकी है। उत्तराखंड में पंच बदरी, पंच केदार और पंच प्रयाग हैं, जिनका अपना विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केदारनाथ व हेमकुंड साहिब की यात्रा को सरल व सुलभ बनाने के लिए रोपवे का निर्माण किया जाएगा, जिसकी रूपरेखा तैयार हो चुकी है। ऑलवेदर रोड का कार्य तेजी से हो रहा है। सड़क को मौसम के अनुकूल बनाया जा रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, यहां के विकास और रोजगार में मील का पत्थर साबित होगी। राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी रेल लाइन निर्माण को लेकर योजनाएं तैयार की जा चुकी हैं, जिन पर इसी वर्ष में काम शुरू होगा। कहा, कि ये सभी योजनाएं उत्तराखंड में पर्यटन व तीर्थाटन का केंद्र बनेंगी और पलायन को रोकने में मददगार होंगी।

रुद्रनाथ के दर्शन कर धन्य हूं 
गृहमंत्री ने कहा  कि रुद्रप्रयाग में आराध्य भगवान रुद्रनाथ के दर्शन कर वह स्वयं को धन्य मान रहे हैं। मेरा सौभाग्य है कि मुझे बाबा रुद्रनाथ के दर्शन का मौका मिला। उत्तराखंड के हर स्थान पर देवी-देवताओं का वास है, जो विशेष है।

गृहमंत्री अमित शाह ने हरीश रावत से मांगा पांच वर्ष का लेखा-जोखा 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी से ज्यादा पूर्व सीएम हरीश रावत पर निशाना साधा। जनसंवाद के दौरान उन्होंने बार-बार हरीश रावत को घेरते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश में भष्ट्राचार युक्त सरकार देने का काम किया। जबकि भाजपा सरकार विकास के प्रति समर्पित भाव से काम कर रही है। शुक्रवार को यहां पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड में 2014, 2017 व 2019 में जनता ने भाजपा को अपना अपार समर्थन दिया। एक बार, फिर जनता प्रदेश में धामी के नेतृत्व में भाजपा को पुन: मौका दें, जिससे प्रदेश के विकास को और रफ्तार मिलेगी। क्योंकि केंद्र में नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के विकास के लिए कृत संकल्प हैं।

उन्होंने पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत पर सीधा निशाना साधा। कहा कि हरीश जी आप बताएं कि आपके नेतृत्व में उत्तराखंड में इंनफ्रास्ट्रक्चर का विकास कितना हुआ। आपने सिर्फ मनीऑडर की सरकार चलाई है। कहा कि कांग्रेस ने विकास के नाम पर लोगों को बांटने का काम किया है। अपने चहेतों को योजनाओं का लाभ देकर श्रेय लूटा है। जबकि भाजपा आत्मनिर्भर होते प्रदेश की सरकार का संचालन कर रही है। कांग्रेस ने 2017 तक जो विकास किया था, उसे आज भाजपा सरकार कई गुना अधिक काम कर चुकी है। कई ऐसे कार्य किए हैं, जिनसे आमजन को लाभ पहुंचा है। 

हरीश रावत ने आखिकार अपनी सीट पक्की कर ली 
गृहमंत्री अमित शाह ने चुटकी लेते हुए कहा कि आखिरकार हरीश रावत ने जैसे-तैसे अपनी सीट पक्की कर ही ली है। वह, कभी इधर-कभी उधर चक्कर मारते रहे और अब उन्हें ठिकाना मिल पाया है। बहुत हो चुका यह इधर-उधर चक्कर लगाना। अब, युवा पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व का समय है।

रुद्रप्रयाग जिले में विधानसभा चुनाव के सिलसिले में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने वर्चुअल माध्यम से चमोली जिले की थराली विधानसभा के पार्टी कार्यकर्ताओं भी को संबोधित किया। इसी क्रम में अंजली लॉज में थराली विधानसभा के तीनों विकास खंडों नारायणबगड़, देवाल व थराली के भाजपा कार्यकर्ताओं, सैनिक प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा को भी वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed