फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Election 2022: cm pushkar singh dhami file nomination today in khatima

Uttarakhand Assembly Election 2022: दिग्गजों ने भरा नामांकन, मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में पूजा-अर्चना के बाद दाखिल किया पर्चा

Thu, 27 Jan 2022 05:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा
संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 27 Jan 2022 05:34 PM IST
सार

28 जनवरी शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। इसी क्रम में आज गुरुवार को अधिक संख्या में प्रत्याशी नामांकन भर सकते हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Election 2022: cm pushkar singh dhami file nomination today in khatima
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भरा नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन भर दिया है। इससे पूर्व उन्होंने कुल देवता की पूजा अर्चना के बाद बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने के अलावा क्षेत्र की जनता से जीत की अपील भी की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने सादगी के साथ निर्वाचन अधिकारी के सम्मुख अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं 28 जनवरी को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। इसी क्रम में आज गुरुवार को अधिक संख्या में प्रत्याशी नामांकन भर सकते हैं।विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को कलक्ट्रेट में भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बसपा समेत विभिन्न दलों और निर्दलीय प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र जमा कराया।
विज्ञापन


पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन
धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली, कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल और निर्दलीय प्रत्याशी बीर सिंह पंवार ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान दिनेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा और वर्तमान विधायक के खिलाफ जनता में रोष है। विकास कार्य न होने से लोग परेशान रहते हैं। वहीं विनोद चमोली ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी पिछले चुनाव के बाद अब बाहर निकले हैं। वह पिछले पांच साल पूरी तरह गायब रहे। उन्हें न तो जनता के मुद्दों से सरोकार है और न ही विकास कार्यों से।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Assembly Election 2022: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस से निष्कासित किशोर उपाध्याय, टिहरी से लड़ेंगे चुनाव
 
भाजपा के बागी उम्मीदवार बीर सिंह पंवार ने कहा कि मैंने वर्षों तक पार्टी की सेवा की है। पिछली बार भी मुझे टिकट देने के लिए कहा गया था लेकिन कुछ नहीं हुआ, उसके बाद पार्टी की ओर से जो भी वादे किए गए, उनको पूरा नहीं किया, इससे पार्टी से जुड़े तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी नाराज हैं। उन्होंने बताया कि उनके समर्थन में कई पदाधिकारी सामूहिक इस्तीफा भी देने को तैयार हैं।

हल्द्वानी विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने नामांकन भरा है। कालाढूंगी भाजपा प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, हल्द्वानी भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर योगेंद्र पाल सिंह रौतेला औररुद्रपुर में कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा ने नामांकन दाखिल किया। कैबिनेट मंत्री व चौबट्टाखाल सीट से भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

आप प्रत्याशी अजय कोठियाल सहित नौ ने भरा पर्चा 

उत्तरकाशी जिले की तीन विधानसभा सीटों के लिए नौ उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में गंगोत्री विस क्षेत्र से आप प्रत्याशी सेनि.कर्नल अजय कोठियाल, भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश्वर व कांग्रेस प्रत्याशी मालचंद शामिल रहे। 
गुरुवार को गंगोत्री विस क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी व सीएम चेहरा कर्नल अजय कोठियाल(सेनि.), आप नेता पुष्पा चौहान, बसपा प्रत्याशी बुद्धिलाल व निर्दलीय प्रत्याशी नवनीत उनियाल ने नामांकन कराया।

यमुनोत्री सीट से सत्यबहुमत पार्टी के प्रत्याशी विपिन कुमार व कांग्रेस से बगावत करने वाले संजय डोभाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा। वहीं पुरोला विस क्षेत्र से कांग्रेस के मालचंद, भाजपा के दुर्गेश्वर व आम आदमी पार्टी के प्रकाश कुमार ने नामांकन कराया। जबकि नामांकन प्रक्रिया के सातवें दिन पुरोला से 3, यमुनोत्री से 5 और गंगोत्री से 32 सहित कुल 40 नामांकन पत्र बिके। 

प्रदेश की जनता भाजपा के साथ: खजान दास
टिहरी में प्रतापनगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नेगी और टिहरी विधानसभा सीट से यूकेडी प्रत्याशी उर्मिला महर ने नामांकन दाखिल किया। मसूरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी गोदावरी थापली ने नामांकन भरा। नरेंद्रनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल ने नामांकन दाखिल किया। देहरादून की रायपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नवीन पिरशाली ने नामांकन कराया। राजपुर रोड सीट से विधायक खजान दास नामांकन कराने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ अनिल गोयल समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 

खजान दास ने कहा कि हम हर मुकाबले को चुनौती मानते हैं। इस बार पिछली बार से बड़ी जीत हासिल कर राज्य में सरकार बनाएंगे। खजान दास ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। भाजपा के विकास कार्य और जनहित से जुड़ी लोक कल्याणकारी योजनाओं को जनता ने खूब पसंद किया है। इसी का नतीजा है कि इस बार भाजपा 60 पार के नारे के साथ मैदान में उतरी है।

कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार भी नामांकन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य में बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। भाजपा को लोग पूरी तरह नकार चुके हैं और इस विधानसभा चुनाव में जनता का यह गुस्सा साफ देखा जा सकता है, जिसमें वह भाजपा को सत्ता से बाहर कर देंगे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के लोग कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना चुके हैं। पुरोला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश्वर लाल ने भी गुरुवार को नामांकन कराया। टिहरी विधानसभा से उक्रांद प्रत्याशी उर्मिला महर और धनोल्टी सीट से भाजपा के बागी महावीर रंगड़ ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन कराया। नरेंद्रनगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्यासी ओम गोपाल रावत और पौड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नवल किशोर ने नामांकन दाखिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed