फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand assembly election 2022: PM Narendra Modi will address Nainital voters virtually today

प्रधानमंत्री जन चौपाल: नैनीताल और यूएस नगर को किया संबोधित, कहा- उत्तराखंड को तबाह करने आए हैं कुछ दल

Tue, 08 Feb 2022 03:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 08 Feb 2022 03:52 PM IST
सार

चुनावी प्रचार को धार देने के लिए भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता उत्तराखंड में डेरा डाले हुए हैं।

विज्ञापन
uttarakhand assembly election 2022: PM Narendra Modi will address Nainital voters virtually today
जन चौपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रदेश में 14 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए अब छह दिन का समय शेष बचा है। चुनावी प्रचार को धार देने के लिए भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता उत्तराखंड में डेरा डाले हुए हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नैनीताल औेर ऊधमसिंह नगर जिले के मतदाताओं को वर्चुअली संबोधित किया।

विज्ञापन


इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने में अहम भूमिका निभाएगा ये चुनाव
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज मैं आप सबसे टेक्नोलॉजी के माध्यम से जुड़ा हूं। लेकिन ये मेरा सौभाग्य है कि इस चुनाव के दौरान मुझे पहली बार रूबरू आकर के आप सबके दर्शन करने का मौका मिलेगा। इसलिए मैं 10 फरवरी गुरुवार को उत्तराखंड के श्रीनगर पहुंचूंगा। इस दौरान आपके दर्शन भी करूंगा और आपसे बातचीत भी करूंगा।
विज्ञापन


कहा कि आजादी के बाद भी उत्तराखंड के गांव में हमारी वीर माताओं ने अपनी संतानों को राष्ट्र को सौंपा। हमारी वीर बहनों ने अपनों को राष्ट्र रक्षा के लिए तिलक किया। उन सभी बलिदानों को भी देश आज श्रद्धापूर्वक स्मरण कर रहा है। ये चुनाव इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने में अहम भूमिका निभाएगा और अगले 25 साल की बुनियाद को मजबूत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: करोड़पतियों की अब विधायक बनने का चाह विधानसभा जाने के लिए पकड़ी चुनावी राह

पीएम मोदी ने कहा कि नींव जितनी मजबूत होती है, उतनी ही मजबूत इमारत भी बनती है। इस अमृतकाल में उत्तराखंड और देश को नई ऊंचाई पर ले जाने का अवसर मिला है। इन चुनावों में आपके सामने कुछ अन्य दल भी हैं। कुछ दल ऐसे हैं जिन्होंने बरसों तक उत्तराखंड से दुश्मनी निकाली और कुछ दल ऐसे हैं जो उत्तराखंड को तबाह करने की नीयत से यहां आए हैं। वो लोग आए हैं जिन्होंने कोरोना के कठिन काल में बसें भरकर उत्तराखंडियों को दिल्ली से धकेल दिया था। कांग्रेस की नीयत और निष्ठा क्या है, इसका अनुमान इनके चुनाव कैंपेन और नारों से लगाया जा सकता है। दिल्ली में ये अनेक दशकों तक सत्ता में रहे, इनके नेता यहां सैर-सपाटे के लिए आते रहे। लेकिन तब इनको चार धाम की याद नहीं आई।

देश को 20वीं सदी में धकेलने की कोशिश कर रही कांग्रेस

प्रधानमंत्री ने कहा कि जितनी ताकत से हम 21वीं सदी की तरफ बढ़ना चाहते हैं, देश का दुर्भाग्य है कि नकारात्मक सोच में डूबी हुई, विकृत मानसिक विचारों से प्रभावित कांग्रेस उतनी ही ताकत से देश को 20वीं सदी में धकेलने की कोशिश कर रही है। दशकों तक उन्होंने उत्तराखंड के सपनों, यहां की आकांक्षाओं को कुचला है। लेकिन अटल जी ने इनकी हर बहानेबाजी को गलत सिद्ध करते हुए उत्तराखंड की आकांक्षाओं को बल दिया।

कांग्रेस के लोग जिस यूनिवर्सिटी की बात कर रहे हैं, वो उनकी तुष्टिकरण की राजनीति का जीता-जागता सबूत है। हमने हर वर्ग, हर सम्प्रदाय के लिए देश की पहली राष्ट्रीय डिजिटल यूनिवर्सिटी की घोषणा बजट में की है। इसका बड़ा लाभ उत्तराखंड जैसे पहाड़ी प्रदेश के लोगों को होगा।

कहा कि उत्तराखंड वो तपोभूमि है जहां पूरी दुनिया से लोग सिद्धि के लिए आते हैं। जब अच्छे संकल्प से कोई यज्ञ होता है तो कुछ छल-छलावे वाली शक्तियां उसमें बाधा डालने वाली फिराक में रहती हैं। इनके मंसूबों को हमें पूरा नहीं होने देना है। हमें उत्तराखंड के विकास का ये यज्ञ पूर्ण सिद्धि तक ले जाना है। यही संकल्प लेकर 14 फरवरी को घर से निकलना है और 'पहले मतदान फिर जलपान' ये मंत्र ध्यान रखना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed