{"_id":"61eb840f89a77455a32d4e14","slug":"uttarakhand-assembly-election-2022-first-list-of-congress-candidates-will-be-released-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Congress Candidate List: कांग्रेस ने जारी की 53 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सिर्फ तीन महिलाओं के नाम, यहां देखें पूरी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Congress Candidate List: कांग्रेस ने जारी की 53 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सिर्फ तीन महिलाओं के नाम, यहां देखें पूरी सूची
Sun, 23 Jan 2022 09:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून।
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून।
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 23 Jan 2022 09:45 AM IST
सार
राज्य में आठ जनवरी को चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के 14 दिन की लंबी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस पार्टी शनिवार देर रात सूची जारी कर पाई है। जबकि इससे पूर्व सत्ताधारी दल भाजपा 20 जनवरी को अपने 59 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुकी है।
विज्ञापन
गणेश गोदियाल
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने 53 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। राज्य में आठ जनवरी को चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के 14 दिन की लंबी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस पार्टी शनिवार देर रात सूची जारी कर पाई है। जबकि इससे पूर्व सत्ताधारी दल भाजपा 20 जनवरी को अपने 59 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुकी है। शनिवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस के 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड (जीआरजी) में बने वार रूम में पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी की।
विज्ञापन
नई दिल्ली में शनिवार रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। घोषित सूची में पार्टी के सभी नौ सिटिंग विधायकों को जगह दी गई है। खटीमा सीट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ पार्टी ने भुवन चंद्र कापड़ी को मैदान में उतारा है। पहली सूची में तीन महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घोषित सूची पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को उनकी परंपरागत सीट चकराता, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को जागेश्वर, पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को बाजपुर तो उनके पुत्र संजीव आर्य को नैनीताल से प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा पार्टी की दिग्गज नेता रहीं दिवंगत इंदिरा हृदयेश के पुत्र सुमित हृदयेश को हल्द्वानी से प्रत्याशी बनाया गया है।
इन सिटिंग विधायकों को फिर मिला मौका
केदारनाथ से मनोज रावत, चकराता से प्रीतम सिंह, भगवानपुर से ममता राकेश, पिरान कलियर से फुरकान अहमद, मंगलौर से काजी निजामुद्दीन, धारचूला से हरीश धामी, रानीखेत से करण महरा, जागेश्वर से गोविंद सिंह कुंजवाल, जसपुर से आदेश चौहान के नाम शामिल हैं। इसके अलावा पुरोला सुरक्षित सीट पर विधायक रहे राजकुमार पिछले दिनों भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इस सीट पर पार्टी ने भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए मालचंद को को मौका दिया है। जबकि हल्द्वानी में पार्टी की दिग्गज नेता रहीं इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद इस पर पार्टी ने उनके पुत्र सुमित हृदयेश पर पर दांव खेला है।
महिलाओं को 40 फीसदी हिस्सेदारी से फिलहाल पार्टी दूर दिख रही
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं को 40 फीसदी सीटें देने का एलान किया है। यूपी में महिलाओं को घोषणा के अनुरूप 40 फीसदी सीटें दी भी जा रही हैं। लेकिन पार्टी उत्तराखंड में इस फार्मूले पर चलती नजर नहीं आ रही है। अगर 40 फीसदी के फार्मूले से चलें तो 53 नामों में से कम से कम 21 टिकट महिलाओं को मिलने चाहिए। पार्टी ने 53 की सूची में जिन महिलाओं को टिकट दिया है उनमें से मसूरी से गोदावरी थापली, भगवानपुर से ममता राकेश और रुद्रपुर से मीना शर्मा के नाम शामिल हैं। उत्तराखंड में कांग्रेस की प्रचार समिति के अगुवा हरीश रावत महिलाओं के 40 फीसदी प्रतिनिधित्व के सवाल पर ही पहले ही कह चुके हैं कि पार्टी यहां जीत की संभावना वाले उम्मीदवारों को तरजीह देगी।
Harak Singh Rawat: जीत की उम्मीद में कांग्रेस पी गई अपमान का घूंट, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का भी समर्पण
कांग्रेस के 53 प्रत्याशियों की सूची
सीट और प्रत्याशी का नाम
पुरोला -मालचंद
यमुनोत्री -दीपक बिजल्वाण
गंगोत्री -विजयपाल सिंह सजवाण
बदरीनाथ-राजेंद्र सिंह भंडारी
थराली (अ.जा) -डॉ. जीत राम
कर्णप्रयाग -मुकेश सिंह नेगी
केदारनाथ -मनोज रावत
रुद्रप्रयाग -प्रदीप थपलियाल
घनसाली (अ.जा) -धनीलाल शाह
देवप्रयाग -मंत्री प्रसाद नैथानी
प्रतापनगर -विक्रम सिंह नेगी
धनौल्टी -जोत सिंह बिष्ट
चकराता (अ.ज.जा) - प्रीतम सिंह
विकासनगर -नव प्रभात
सहसपुर -आर्येंद्र शर्मा
धर्मपुर -दिनेश अग्रवाल
रायपुर -हीरा सिंह बिष्ट
राजपुर रोड (अ.जा) -राजकुमार
मसूरी - गोदावरी थापली
हरिद्वार -सतपाल ब्रह्मचारी
बीएचईएल रानीपुर - राजवीर सिंह चौहान
भगवानपुर (अ.जा) - ममता राकेश
पिरान कलियर - मोहमद फुरकान अहमद
मंगलौर -काजी निजामुद्दीन
यमकेश्वर -शैलेंद्र सिंह रावत
पौड़ी (अ.जा) - नवल किशोर
श्रीनगर -गणेश गोदियाल
कोटद्वार -सुरेंद्र सिंह नेगी
धारचूला -हरीश सिंह धामी
डीडीहाट -प्रदीप सिंह
पिथौरागढ़ -मयूख महर
गंगोलीहाट (अ. जा) -खजान चंद्र गुड्डू
कपकोट -ललित मोहन फर्स्वाण
बागेश्वर (अ. जा)- रंजीत दास
द्वारहाट -मदन बिष्ट
रानीखेत -करण महरा
सोमेश्वर (अ.जा)- राजेंद्र बाराकोटी
अल्मोड़ा -मनोज तिवारी
जागेश्वर -गोविंद सिंह कुंजवाल
लोहाघाट -खुशाल सिंह अधिकारी
चंपावत -हेमेश खर्कवाल
भीमताल -दान सिंह भंडारी
नैनीताल (अ.जा) - संजीव आर्य
हल्द्वानी -सुमित हृदयेश
जसपुर - आदेश सिंह चौहान
काशीपुर -नरेंद्र चंद्र सिंह
बाजपुर (अ.जा) - यशपाल आर्य
गदरपुर-प्रेमानंद महाजन
रुद्रपुर -मीना शर्मा
किच्छा -तिलक राज बेहड़
सितारगंज -नवतेज पाल सिंह
नानकमत्ता (अ.ज.जा)- गोपाल सिंह राणा
खटीमा -भुवन चंद्र कापड़ी
इन 17 सीटों पर एक-दो दिन में जारी हो सकते हैं नाम
नरेंद्रनगर, टिहरी, देहरादून कैंट, डोईवाला, ऋषिकेश, ज्वालापुर (अ.जा), झबरेड़ा (अ.जा), रुड़की, खानपुर, लक्सर, हरिद्वार ग्रामीण, चौबट्टाखाल, लैंसडौन, सल्ट, लालकुआं, कालाढूंगी, रामनगर