{"_id":"619d07848a1e3016547bd647","slug":"uttarakhand-assembly-election-2022-colonel-kothiyal-will-launch-aap-free-pilgrimage-scheme-from-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव 2022: 25 नवंबर को हरिद्वार से कर्नल कोठियाल करेंगे आप की मुफ्त तीर्थयात्रा योजना का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव 2022: 25 नवंबर को हरिद्वार से कर्नल कोठियाल करेंगे आप की मुफ्त तीर्थयात्रा योजना का शुभारंभ
Tue, 23 Nov 2021 08:57 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 23 Nov 2021 08:57 PM IST
सार
अरविंद केजरीवाल द्वारा की गई तीसरी गारंटी मुफ्त तीर्थयात्रा योजना का आप नेता कर्नल अजय कोठियाल शुभारंभ करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और कर्नल कोठियाल
- फोटो : Twitter @AamAadmiParty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने प्रेसवार्ता कर बताया कि आगामी 25 नवंबर को आप नेता कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) अरविंद केजरीवाल द्वारा की गई तीसरी गारंटी मुफ्त तीर्थयात्रा योजना का हरिद्वार से शुभारंभ करने जा रहे हैं। इसके बाद 26 नवंबर को इसके रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए जाएंगे। यह रजिस्ट्रेशन अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा, 5 दिसंबर तक यह अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
बताया कि इस रजिस्ट्रेशन में आप के कई कार्यकर्ता शामिल होंगे और इन 10 दिनों में 1000 से ज्यादा जनसभाएं पूरे प्रदेश में की जाएंगी। जिसके माध्यम से सभी लोगों को तीर्थ यात्रा से जुड़ी जानकारी देने के साथ रजिस्ट्रेशन के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप की सरकार बनते ही प्रदेश के सभी बुजुर्गों को अयोध्या, अजमेर शरीफ, करतारपुर साहिब के अलावा कई तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस घोषणा को करने से पहले अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने का जनता से पहले ही वादा कर चुके हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड में चुनावी संग्राम 2022: आप ने बदली प्रदेश की सियासी फिजा, जगाई तीसरे विकल्प की नई उम्मीद
विज्ञापन
पिरशाली ने कहा कि उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की घोषणा के बाद लगभग 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने सुझाव दिए थे कि मुफ्त तीर्थ यात्रा होनी चाहिए, जिसके बाद आप ने ये कदम उठाया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत एसी ट्रेन, एसी होटल, खाना, पीना मुफ्त दिया जाएगा। ऐसे में उत्तराखंड के लोगों को विकास के साथ ही लोक और परलोक सुधारने वाली सरकार मिलेगी। बताया कि दिल्ली में 35 हजार से ज्यादा लोगों को आप सरकार द्वारा मुफ्त तीर्थ यात्रा कराई जा चुकी है। हालांकि कोविड के चलते बीच में यह यात्रा बाधित हुई, लेकिन अब फिर शुरू हो गई।