फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Election 2022: Challenge of breaking two myths in front of CM Pushkar Singh Dhami

Uttarakhand Election 2022: पुष्कर सिंह धामी के सामने दो मिथक तोड़ने की चुनौती, क्या लगेगी मुख्यमंत्री की नैया पार

Fri, 21 Jan 2022 11:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून
राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 21 Jan 2022 11:34 AM IST
सार

उत्तराखंड राज्य गठन के बाद हुए चार विधानसभा चुनाव का इतिहास रहा कि इनमें मुख्यमंत्री रहते हुए जिस राजनेता ने चुनाव लड़ा, उसे पराजय का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Election 2022: Challenge of breaking two myths in front of CM Pushkar Singh Dhami
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा ने उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा के लिए 59 प्रत्याशियों को चुनावी समर में उतार दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनकी पारंपरिक विधानसभा सीट खटीमा से मैदान में उतारा गया है। धामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का युवा चेहरा हैं। पुष्कर के सामने दो अहम मिथकों को तोड़ने की दुष्कर चुनौती है। सियासी जानकारों के अनुसार, उनके नेतृत्व में ये दोनों मिथक तोड़ने में पुष्कर कामयाब हुए तो फिर भाजपा को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता।

विज्ञापन


पहला मिथक मुख्यमंत्री से ही जुड़ा है। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद हुए चार विधानसभा चुनाव का इतिहास रहा है कि इनमें मुख्यमंत्री रहते हुए जिस राजनेता ने चुनाव लड़ा, उसे पराजय का सामना करना पड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी और हरीश रावत इसके उदाहरण हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: भाजपा की नयापन लाने की कोशिश में सर्वे बना आधार, कइयों का उद्धार, कुछ दौड़ से बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने खंडूड़ी हैं जरूरी का नारा दिया। लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री जनरल खंडूड़ी कोटद्वार विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे। उन्हें कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह नेगी ने हराया था। 2017 में कांग्रेस ने तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत को चेहरा बनाया था। रावत हरिद्वार ग्रामीण और किच्छा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें भी दोनों सीटों पर हार का मुंह देखना पड़ा। दो सीटों पर पराजय ने हरीश रावत के राजनीतिक करियर पर सवालिया निशान लगा दिए थे।

Uttarakhand BJP Candidate List: पूर्व सीएम की बेटी का कटा टिकट, भाजपा ने इन महिला प्रत्याशियों पर लगाया दांव

पार्टी ने खटीमा से मैदान में उतारा

2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 46 वर्षीय युवा पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। टिकटों के एलान से पहले धामी के बारे में यह चर्चा थी कि वह खटीमा के स्थान पर डीडीहाट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन उन्होंने खुद खटीमा से चुनाव लड़ने का एलान किया था। पार्टी ने उन्हें खटीमा से मैदान में उतार दिया है। धामी पिछले 10 साल से खटीमा विधानसभा सीट से विधायक हैं। इस सीट पर यह उनका तीसरा चुनाव है। अपनी जीत को लेकर वह बेहद आश्वस्त हैं। 

मुख्यमंत्री के सामने उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार सरकार न बना पाने के मिथक को तोड़ने की भी चुनौती है। पिछले चार चुनाव से यह मिथक बना हुआ है। 2002 में प्रदेश में कांग्रेस सत्ता पर काबिज हुई। 2007 में वह सत्ता से बाहर हो गई और भाजपा की सरकार बनी। 2012 में भाजपा को सत्ता से बाहर होना पड़ा और सत्ता की बागडोर कांग्रेस के हाथों में आ गई। 2017 में फिर कांग्रेस की सत्ता से विदाई हुई और भाजपा ने सरकार बनाईं। इस तरह पिछले चार चुनाव में एक ही दल लगातार दूसरी बार सरकार नहीं बना पाया। इस बार भाजपा ने अबकी बार 60 पार का नारा दिया है। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक कहते हैं कि पिछले पांच साल में भाजपा ने विकास की जो गाथ लिखी है, वह शानदार है। पार्टी को पूरा भरोसा है कि वह उत्तराखंड को अगले पांच साल में देश का अग्रणीय राज्य बनाने के लिए भाजपा का समर्थन करेगी। 

अंतरिम सरकार के सीएम रहते कोश्यारी चुनाव जीते थे
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री रहते हुए भगत सिंह कोश्यारी ने विधानसभा चुनाव जीता था। लेकिन वह अंतरिम सरकार के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने अंतरिम सरकार के सीएम रहते हुए कपकोट विधानसभा सीट से चुनाव जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed