फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand assembly election 2022: bjp will start mega campaign from first February

Uttarakhand Election 2022: अगले दो हफ्तों में उत्तराखंड की जमीं पर होगी सियासी सितारों की जंग

Sun, 30 Jan 2022 05:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 30 Jan 2022 05:36 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री व भाजपा चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि एक फरवरी से पार्टी 70 विधानसभा सीटों पर मेगा चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेगी। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता विधानसभाओं में जाकर प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
uttarakhand assembly election 2022: bjp will start mega campaign from first February
भाजपा चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी - फोटो : एएनआई फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के चुनावी रण में बाजी मारने के लिए अब सियासी सितारों के बीच जंग का अखाड़ा तैयार हो चुका है। इसके लिए सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने दिग्गज नेताओं को चुनाव प्रचार में उतारने की रणनीति बना ली है। नामांकन वापस के बाद प्रदेश में स्टार प्रचारक वर्चुअल रैली और घर-घर जाकर संपर्क कर चुनाव माहौल बनाएंगे। 

विज्ञापन


Uttarakhand Assembly Election 2022: उर्वरा साबित हुई हरिद्वार की धरती, लेकिन पासवान और मायावती को यहां मिली हार
विज्ञापन


प्रदेश में चुनावी घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बड़ी चुनावी रैली कर चुके हैं। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए चुनाव प्रचार पर लगी बंदिशों के कारण कोई बड़ी चुनावी रैलियां नहीं हो पाई हैं। एक फरवरी से चुनाव प्रचार में कुछ छूट मिलने से राजनीतिक दलों ने सितारों को चुनाव मैदान में उतारने की तैयार कर ली है। दो फरवरी को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वर्चुअल चुनाव रैली को संबोधित करेंगी। वहीं, 31 जनवरी को राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट पहुंच कर घर-घर जाकर संपर्क करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल चुनाव रैली कराने की तैयारी कर रही है। हालांकि अभी तक इसकी तारीख तय नहीं हुई है। एक फरवरी से भाजपा सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव महाभियान शुरू करने जा रही है। इसके शुभारंभ के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर विशेष रूप से उत्तराखंड आएंगे। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह का चुनाव प्रचार कार्यक्रम तय किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी नेता एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी चुनाव प्रचार के लिए आएंगे।

इसके अलावा दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष राम निवास गोयल, विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़ला, कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, गोपाल राय ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। वहीं समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों का प्रचार करने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राज्यसभा सांसद जया बच्चन का भी उत्तराखंड आने का कार्यक्रम है। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों का प्रचार करने पार्टी सुप्रीमो मायावती समेत कई दिग्गज उत्तराखंड आ सकते हैं। उधर, प्रदेश में कई निर्दलीय प्रत्याशी भी फिल्म और खेल जगत के कई दिग्गजों को अपने पक्ष में प्रचार करने के लिए उत्तराखंड लाने की जुगत में लगे हैं।

भाजपा एक फरवरी से 70 सीटों पर शुरू करेगी चुनाव महाभियान

नामांकन वापसी के बाद भाजपा एक फरवरी से प्रदेश के सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव महाभियान शुरू करेगी। इसके लिए पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। महाभियान के दौरान विधानसभाओं में वर्चुअल रैली के साथ ही पार्टी नेता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैली कराने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। 

भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि 31 जनवरी को नामांकन वापसी के बाद एक फरवरी से भाजपा सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव महाभियान शुरू करेगी। चुनाव अभियान के शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत सभी पूर्व मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। चुनाव आयोग ने एक फरवरी से पांच सौ की संख्या में चुनावी सभाएं करने की अनुमति दी है। कोविड नियमों का पालन कर भाजपा 70 विधानसभा सीटों पर चुनावी सभाएं करेंगे।

हर विधानसभा क्षेत्र में 10 जगह पर वर्चुअल माध्यम से प्रचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल चुनावी रैली को लेकर भी पार्टी तैयारी कर रही है। इसके अलावा भाजपा राष्ट्रीय जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं के चुनाव प्रचार कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं।

दो फरवरी को वर्चुअल रैली करेंगी प्रियंका 
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में स्टार प्रचारकों की कमी से जूझ रही कांग्रेस का सूखा दो फरवरी को पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी तोड़ने जा रही हैं। प्रियंका वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि एक फरवरी के बाद यदि निर्वाचन आयोग की ओर से खुली रैलियों की छूट मिली तो प्रदेशभर में रैलियां आयोजित की जाएंगी। 

बीजेपी के बड़े नेता जहां उत्तराखंड में आकर डोर टू डोर कैंपेन कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस इसमें पिछड़ती नजर आ रही है। अब दो फरवरी को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी उत्तराखंड की जनता को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगी। इससे पहले नौ जनवरी को श्रीनगर और अल्मोड़ा में प्रियंका की रैली प्रस्तावित थी, जो स्थगित हो गई थी।

कम समय में ज्यादा प्रचार की चुनौती

प्रदेश के विधानसभा चुनाव प्रचार में केवल 13 दिन का समय बचा है। 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी। इन 13 दिनों में प्रत्याशियों के लिए हर घर तक पहुंच बनाने में तमाम चुनौतियां पेश आने वाली हैं।

वर्तमान में सबसे बड़ी चुनौती तो कोविड संक्रमण की है, जिसके चलते चुनाव आयोग ने तमाम बंदिशें लगाई हुई हैं। इन बंदिशों के बीच जैसे-तैसे प्रत्याशी अपनी पहुंच बनाने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी चुनौती फरवरी के मौसम की है। मौसम विभाग ने फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम खराब होने का अनुमान जताया है। मैदानी क्षेत्रों के मुकाबले बारिश-बर्फबारी होने पर पर्वतीय क्षेत्रों में चुनाव प्रचार खासा मुश्किल काम होगा। ऐसे में वर्चुअल मंच एक बड़ा माध्यम हो सकता है लेकिन उसमें भी दुर्गम पर्वतीय इलाकों में कनेक्टिविटी की चुनौती है।

वर्चुअल प्रचार की बात करें तो बड़े दलों ने तो स्टूडियो बनाकर अपनी वर्चुअल चुनावी रैलियां तेज कर दी हैं लेकिन छोटे दल और निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए तो जमीनी स्तर पर ही प्रचार सबसे बड़ा माध्यम है। उनके पास न तो इतने संसाधन हैं और न ही इतने फॉलोअर्स व टीम है जो कि आम जनता तक उनकी पहुंच वर्चुअल माध्यम से मजबूत कर सके।

एक जनवरी से मिलेगी कुछ राहत
फिलहाल चुनाव आयोग ने सभी तरह की रैलियों, रोड शो, बड़ी सभाओं पर रोक लगाई हुई है। एक जनवरी से प्रत्याशियों को इसमें कुछ राहत मिलेगी। दरअसल, चुनाव आयोग ने एक जनवरी से प्रत्याशियों को रैली करने की छूट दी है, जिसमें अधिकतम 500 लोग शामिल हो सकते हैं। यह रैलियां या जनसभाएं उस जिले के जिलाधिकारी की ओर से चिह्नित किए गए स्थानों पर ही होंगी। इसके लिए सभी जिलों के जिलाधिकारियों ने विधानसभावार रैली स्थल चिह्नित किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed