फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Election 2022: 750 candidates fielded in the total 70 assembly seats

Uttarakhand Assembly Election 2022: राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर 750 प्रत्याशी मैदान में उतरे, देहरादून में सबसे ज्यादा नामांकन

Sat, 29 Jan 2022 03:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 29 Jan 2022 03:12 PM IST
सार

देहरादून क्षेत्र में कुल नामांकन अवधि के दौरान कुल 144 नामांकन दाखिल हुए हैं। कई सीटों पर एक ही प्रत्याशी ने कई-कई नामांकन दाखिल किए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Election 2022: 750 candidates fielded in the total 70 assembly seats
हरीश रावत और पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की कुल 70 सीटों के लिए 750 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। राजधानी देहरादून क्षेत्र में कुल नामांकन अवधि के दौरान कुल 144 नामांकन दाखिल हुए हैं। कई सीटों पर एक ही प्रत्याशी ने कई-कई नामांकन दाखिल किए हैं। इसके कारण कुल नामांकन की संख्या में इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन


144 पर्चे दाखिल, 31 तक ले सकेंगे नाम वापस  
देहरादून के कलेक्ट्रेट परिसर में धर्मपुर, रायपुर, राजपुर रोड, मसूरी और कैंट क्षेत्र की नामांकन प्रक्रिया हुई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि पांचों विधानसभा सीटों पर कुल 144 नामांकन दाखिल हुए हैं। इसमें सभी विधानसभा सीटों से भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी शमिल हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: युवाओं में कांग्रेस, महिलाओं को मौका देने में भाजपा आगे, परिवारवाद को बढ़ावा देने में दोनों आगे
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही कुछ सीटों पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ बगावत कर मैदान में उतरे उम्मीदवार भी हैं। नामांकन की तिथि समाप्त होने के बाद अब नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। स्क्रूटनी के बाद नाम वापसी के लिए 31 जनवरी तक का समय रहेगा। नामांकन कराने वालों में भाजपा के विनोद चमोली, सविता कपूर, उमेश शर्मा, गणेश जोशी, खजान दास, कांग्रेस के राजकुमार, गोदावरी थापली, सूर्यकांत धस्माना, दिनेश अग्रवाल, हीरा सिंह बिष्ट, आप के नवीन पिरशाली, समेत उक्रांद, बसपा, सपा के प्रत्याशी मैदान में हैं। 

हरिद्वार जिले में 129, पौड़ी में 57, उत्तरकाशी जिले में 27, टिहरी जिले में कुल 43 नामांकन हुए। चमोली जिले में 34 और रुद्रप्रयाग जिले में 27 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है। कुमांऊ मंडल के नैनीताल जिले में 74, यूएसनगर में 106, चंपावत जिले में 15, पिथौरागढ़ में 24, अल्मोड़ा में 55 और बागेश्वर में 20 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed