फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand assembly budget session 2019 union budget on mobile app

मोबाइल एप पर देख सकेंगे उत्तराखंड सरकार का आम बजट

Wed, 13 Feb 2019 03:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 13 Feb 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand assembly budget session 2019 union budget on mobile app
prakash pant

उत्तराखंड सरकार का आम बजट पहली बार मोबाइल एप पर भी देखा जा सकेगा। 15 फरवरी को विधानसभा में बजट पेश होने के तुरंत बाद प्रदेश के लोग अपने एंड्रायड और स्मार्ट फोन पर आसानी से विभागवार बजट की जानकारी ले सकते हैं। वहीं, बजट को लेकर एप के जरिये अपनी प्रतिक्रिया भी सरकार को दे सकेंगे। वित्त विभाग ने मोबाइल एप पर बजट अपलोड करने की सभी तैयारी पूरी कर ली है। 

विज्ञापन


डिजिटल और पेपरलैस बजट के बाद सरकार ने मोबाइल एप के माध्यम से भी आम लोगों तक बजट की जानकारी पहुंचाने की पहल की है। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी विकास अभिकरण की तकनीकी सहयोग से वित्त विभाग ने उत्तराखंड बजट मोबाइल एप तैयार किया है। पहली बार आम बजट मोबाइल पर होगा।
विज्ञापन

 

विभागवार बजट एप

15 फरवरी को सदन में बजट पेश होने के बाद विभागवार बजट एप पर जारी होगा। बजट भाषण भी इसी एप पर सुना जा सकेगा। अभी तक एनआईसी की वेबसाइट पर वित्त विभाग की ओर से बजट की पीडीएफ फाइल ही अपलोड की जाती थी। इसमें किसी एक विभाग का बजट देखने में कई पेज देखने पड़ते थे। लेकिन एप पर विभाग का नाम डालते ही उसी विभाग का पूरा बजट देखने को मिलेगा। गूगल प्ले स्टोर से इस मोबाइल एप को डाउन लोड कर सकते हैं। 

ये होगा फायदा
प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में रहने वाला व्यक्ति अपने मोबाइल पर बजट को देख सकता है। चार्टर्ड अकांउटेंट, कामर्स या बजट पर शोध करने वालों को अध्ययन करने के लिए बजट आसानी से उपलब्ध होगा।

पेपरलैस बजट के बाद सरकार ने आम लोगों की सुविधा के लिए उत्तराखंड बजट मोबाइल एप शुरू किया जा रहा है। पहली बार सरकार का बजट मोबाइल पर होगा। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गईं हैं।
-प्रकाश पंत, वित्त मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed