फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand annual per capita income grew.

उत्तराखंडः बधाई हो बधाई! बढ़ गई आपकी कमाई

Tue, 17 Feb 2015 02:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 17 Feb 2015 02:26 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand annual per capita income grew.

उत्तराखंड सरकार के साथ ही प्रदेशवासियों को खुशनुमा अहसास दिलाने वाली जानकारी यह है कि राज्य के हर व्यक्ति की कमाई बढ़ गई है।

विज्ञापन


अर्थ एवं संख्या निदेशालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में प्रति व्यक्ति की वार्षिक आय 1.15 लाख रुपए पहुंच गई है। इसमें 12 हजार रुपए का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही राज्य की विकास दर 2014-15 में 9.34 प्रतिशत (राष्ट्रीय औसत 7.4 फीसदी से अधिक) रहने का अनुमान है।

निदेशालय ने 2014-15 के लिए विकास दर 9.34 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। यह पिछले वर्ष की दर 8.43 से अधिक है। वर्ष 2008 के दौरान प्रदेश की विकास दर करीब 18 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। इसके बाद से विकास दर में तेजी से कमी आती रही और वर्ष 2012-13 में यह 6.87 प्रतिशत तक गोता लगाया था।

विज्ञापन

अधिक तेजी से बढ़ने वाला सेक्टर उद्योग

uttarakhand annual per capita income grew.

आंकड़ों को देखने पर यह भी जाहिर हो रहा है कि प्रदेश में सबसे अधिक तेजी से बढ़ने वाला सेक्टर उद्योग ही है। औद्योगिक क्षेत्र की विकास दर 2014-15 के लिए 12.33 प्रतिशत रहने का अनुमान है। पर कृषि क्षेत्र में विकास दर 5.12 प्रतिशत और सेवा क्षेत्र की विकासदर 7.85 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

प्रदेश की जीडीपी अब 77552 करोड़ तक पहुंच गई है। 2014-15 के लिए देश की विकास दर 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। खास बात यह भी है कि उत्तराखंड के लिए आधार वर्ष 2004-5 ही लिया गया है जबकि देश के लिए आधार वर्ष 2011-12 लेने पर ही विकास दर 7.4 पहुंची है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय अब 103716 से बढ़कर 115632 रुपए पर पहुंच गई है।

प्रति व्यक्ति आय में यह इजाफा हालांकि जिला स्तर पर पूरी तरह से उभर कर नहीं आ रहा है। राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक में खुद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस पर चिंता जाहिर की थी। निदेशालय स्तर पर अभी जिला स्तर पर घरेलू उत्पाद और प्रति व्यक्ति आय के अनुमान तैयार नहीं हो पाए हैं।

ये है स्थिति

uttarakhand annual per capita income grew.

- सकल राज्य घरेलू उत्पाद के अग्रिम अनुमान वर्ष 2014-15 में 77552 करोड़ रुपए तथा वर्ष 2013-14 में 70926 करोड़ रुपए। 2014-15 में राज्य की आर्थिक विकास दर 9.34 प्रतिशत संभावित, वर्ष 2013-14 में 8.43 प्रतिशत अनुमानित

- प्रचलित भावों पर राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 2014-15 में 138723 करोड़ रुपए और 2013-14 में 122897 करोड़ रूपए
- 2014-15 में राज्य में प्रति व्यक्ति आय 115632 रुपए और 2013-14 में 103716 रुपए अनुमानित

कैसे निकालते हैं प्रति व्यक्ति आय
प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय निकालने का फार्मूला बड़ा आसान है। प्रदेश की कुल जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में कुल जनसंख्या से विभाजित करते हैं। इससे प्रति व्यक्ति आय निकल आती है।

जाहिर है इस आमदनी का हर व्यक्ति की खुशहाली का कोई लेना-देना नहीं है। उदाहरण के लिए इस वक्त प्रदेश में प्रति व्यक्ति की औसत सालाना आय एक लाख पंद्रह हजार रुपए है तो इसका मतलब कदापि नहीं है कि हर व्यक्ति इतने रुपए कमा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed