पंजाब में आंतकी हमले के बाद उत्तराखंड में अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को पंजाब के गुरदासपुर में लगभग 11 घंटे चले आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।
इस लिहाज से उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय और राज्यों से बॉर्डर पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके मद्देनजर डीजीपी बीएस सिद्धू ने राजधानी देहरादून रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पर चेकिंग के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही राज्य की सीमाओं पर इंटेलिजेंस यूनिट सक्रिय हो गई है। सार्वजनिक स्थानों की भी व्यापक चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस ने होटल खंगाले
गुरदासपुर (पंजाब) में हुए आतंकी हमले के बाद हरिद्वार में भी पुलिस प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। हरकी पैड़ी, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर दिनभर पुलिसकर्मी नजर आए। जगह-जगह पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।
लेकिन कोई संदिग्ध व्यक्ति और सामान नहीं मिला। हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि होटलों में चेकिंग अभियान चलाया और गंगा घाट पर यात्रियों के सामान को भी खंगाला था। लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
अनजान चेहरों की फिक्र नहीं
हरकी पैड़ी क्षेत्र के गंगा घाट से लेकर आसपास के क्षेत्र में सैकड़ों झुग्गी झोपड़ियां है। इनमें रहने वाले चेहरे कौन हैं और कहां से आए हुए हैं। इसका पता किसी को नहीं है।
पुलिस भी पूरी तरह से इन्हें खदेड़ने में दिलचस्पी नहीं लेती है। गाहे बगाहे मेलों स्नान पर्वों में कुछ अस्थाई अतिक्रमण हटाकर पुलिस अपनी पीठ थपथपा लेते हैं। उसके बाद कभी चेकिंग अभियान नहीं चलता। ऐसे में यहां आकर कोई भी अपने आतंकी मंसूबे को पूरा कर सकते हैं। भिखारी तो हरकी पैड़ी पर ही मंडराते रहते है।
कुंभनगरी की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। कांवड़ मेले में सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम किए गए हैं।
- संजय गुंज्याल, आईजी गढ़वाल रेंज
खुफिया तंत्र को भी संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने निर्देश
सोमवार को पंजाब में हुए आतंकी घटना के मध्यनजर चमोली में भी पुलिस प्रशासन और खुफिया तंत्र सतर्क हो गए हैं। देश के चार धामों में सर्वश्रेष्ठ बदरीनाथ और सिखों के प्रसिद्घ तीर्थ हेमकुंड साहिब में भी चौकसी बढ़ा दी गई है, हालांकि धामों अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती नहीं की गई है,
लेकिन धामों में मौजूद पुलिस बल द्वारा संदिग्धों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। यात्रा पड़ाव गोविंदघाट, जोशीमठ, गोपेश्वर, चमोली व यात्रा पड़ावों के होटल, लॉज में ठहरने वाले हर व्यक्ति की जानकारी ली जा रही है।
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा का कहना है कि जिले के थाना, चौकियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में खुफिया तंत्र को भी संदिग्धों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देशि दिए गए हैं।