फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand air service only in dreams

गृहमंत्री राजनाथ सिंह और सीएम ने किया था हवाई सेवा का शुभारंभ, लेकिन अब बैकफुट पर सरकार

Thu, 15 Nov 2018 12:27 PM IST
कालिका रावल, अमर उजाला, पिथौरागढ़
कालिका रावल, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 15 Nov 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand air service only in dreams
जौलीग्रांट एयरपोर्ट से झंडी दिखाकर देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा का शुभारंभ किया था। - फोटो : amar ujala file photo

आठ अक्तूबर 2018 को पिथौरागढ़ जिले के विकास के लिहाज से अहम दिन माना जा रहा था।

विज्ञापन

 

इस दिन गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हरी झंडी दिखाकर देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा का शुभारंभ किया था। हवाई सेवा की शुरुआत को  बुधवार को यहां पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र रावत अब इसे महज ट्रायल लैंडिंग बता रहे हैं। इससे जाहिर होता है कि इस मामले में सरकारअब  बैकफुट पर आ गई है।
 

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उड़ान योजना के तहत हवाई सेवा का शुभारंभ किया गया था। आठ अक्तूबर को दोपहर 1.20 बजे 9 सीटर विमान पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट पर उतरा था। इस विमान से नैनीताल सांसद पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत पिथौरागढ़ पहुंचे थे।

विज्ञापन

 

यहां डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल और प्रशासनिक अधिकारियों ने इनका स्वागत किया था। नैनीसैनी हवाई पट्टी पर पत्रकारों से मुखातिब केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री टम्टा ने हवाई सेवा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र की जनता को तोहफा बताया था। हवाई सेवा शुरू होने के लिए नैनीताल सांसद कोश्यारी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु का आभार जताया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा था कि भाजपा सरकार ने एक इतिहास रच दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हवाई उड़ान संचालित करने वाली कंपनी हेरीटेज एविएशन के सीईओ रोहित माथुर ने कहा था कि नियमित सेवा शुरू होने के एक सप्ताह पूर्व टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी। बताया था कि 24 अक्तूबर को पहली फ्लाइट सुबह 8 बजे दून से पिथौरागढ़ के लिए रवाना होगी। 9.15 बजे विमान नैनीसैनी से पंतनगर के लिए उड़ान भरेगा और वापस पिथौरागढ़ लौट आएगा। इसके बाद विमान सुबह 11 बजे देहरादून के लिए उड़ान भरेगा। पिथौरागढ़ से देहरादून का किराया 1570 रुपये बताया गया था। सब कुछ तय होने के बाद अब इसे ट्रायल लेडिंग बताना सरकार की मंशा को स्पष्ट करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed