फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: After the post of Chief Minister, now the discussion about the name of Assembly Speaker, this name is at the forefront

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलों के बीच अब स्पीकर के नाम की चर्चाओं का दौर शुरू, ये नाम है सबसे आगे

Sun, 13 Mar 2022 03:37 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 13 Mar 2022 03:37 PM IST
सार

मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल बताए जा रहे सतपाल महाराज और डॉ. धन सिंह रावत के हाथ कुर्सी नहीं लगी तो मंत्री बनना तो तय माना जा रहा है। नए चेहरों के तौर पर महिला कोटे से ऋतु खंडूड़ी की एंट्री हो सकती है तो गढ़वाल से वरिष्ठ विधायक मुन्ना सिंह चौहान, प्रीतम पंवार भी लाइन में हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand: After the post of Chief Minister, now the discussion about the name of Assembly Speaker, this name is at the forefront
बिशन सिंह चुफला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की सत्ता में जोरदार वापसी के बाद जहां मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलों का दौर जारी है तो वहीं नई कैबिनेट में शामिल होने वाले चेहरों को लेकर भी चर्चा का दौर शुरू हो गया है। नई सरकार में कौन मंत्री बनेगा और किसको सौंपी जाएगी विधानसभा अध्यक्ष की कमान, राजनीतिक हलकों समेत आमजन के बीच इसकी खासी चर्चा है।
विज्ञापन

 

नई कैबिनेट में पुराने चेहरों से इतर नए नामों की सूची लंबी होती जा रही है। अटकलें हैं कि छह बार के विधायक (एक बार यूपी में) वरिष्ठ नेता बिशन सिंह चुफाल को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। वहीं, अब तक विस अध्यक्ष के पद पर रहे प्रेमचंद अग्रवाल को नई कैबिनेट में स्थान दिया सकता है। मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल बताए जा रहे सतपाल महाराज और डॉ. धन सिंह रावत के हाथ कुर्सी नहीं लगी तो मंत्री बनना तो तय माना जा रहा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड की सियासत : धामी के लिए चार विधायक अपनी सीट छोड़ने को तैयार, 'ताज' पर धामी की दावेदारी मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, रेखा आर्य, अरविंद पांडेय का दावा भी पुख्ता लग रहा है। नए चेहरों के तौर पर महिला कोटे से ऋतु खंडूड़ी की एंट्री हो सकती है तो गढ़वाल से वरिष्ठ विधायक मुन्ना सिंह चौहान, प्रीतम पंवार भी लाइन में हैं। दलित कोटे से खजानदास और चंदनराम दास का भी नंबर लग सकता है। इस हिसाब से पुरानी कैबिनेट में शामिल रहे कुछ मंत्रियों का पत्ता कट सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed