{"_id":"34946aec21a0101eb7af9a2fbb0c1523","slug":"uttarakhand-administration-now-available-on-whats-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल अब एसडीएम से कहेंगे 'व्हाट्स-अप' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल अब एसडीएम से कहेंगे 'व्हाट्स-अप'
राकेश शर्मा/ अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 28 Jan 2014 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रुड़की में प्रशासन ने व्हाट्स-अप के जरिए नई आधुनिक पहल करने जा रहा हैं। लेखपाल से लेकर तमाम प्रशासनिक अधिकारी जल्द ही ऑन लाइन होंगे। व्हाट्स-अप के जरिए उन्हें जोड़ने की तैयारी है। एसडीएम प्रत्यूष कुमार सिंह ने यह पहल की है। लगातार वह इसका सदुपयोग भी कर रहे है।
विज्ञापन
सभी को जुड़ने की हिदायत
तहसीलदार, नाजिर, पेशकार और कई लेखपालों तक व्हाट्स-अप पर एकाउंट है, जबकि अन्य को जुड़ने की हिदायत दी गई है। अधिकारियों को मिलने वाली गंभीर शिकायत व्हाटस-अप के जरिए संबंधित लेखपाल और कानूनगो को जाएगी। यह लोग मौके का अवलोकन कर वहां की तस्वीर देंगे।
विज्ञापन
मौके की सही तस्वीर मिलेगी
प्रशासन का मानना है कि इससे समस्याओं के निस्तारण में तेजी आने के साथ मौके की सही तस्वीर का पता चल सकेगा। दूसरा निचले स्तर के कर्मचारी किसी तरह की बहानेबाजी नहीं कर पाएंगे, क्योंकि आधुनिक तकनीक के जरिए वहां की वीड़ियो बनाकर अधिकारियों को देंगे।
विज्ञापन
इसके जरिए काफी हद तक तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। एसडीएम के मुताबिक अधिनस्थों का व्हाट्स-अप पर एकाउंट खोलने के साथ उनका ग्रुप तैयार कराया जा रहा है। कुछ लोग तो जुडे है, लेकिन अन्य को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे समस्याओं के निस्तारण में तेजी आने के साथ मौके पर सही हाल जानने में मदद मिलेगी।