उत्तराखंड: तीन दिन बहुत भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट के बाद शासन ने जारी की एडवाइजरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में अगले तीन दिन में बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी होने के बाद शासन ने भी एडवाइजरी जारी कर सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, 23 से 25 अगस्त तक प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है।
इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश
विशेषकर राजधानी देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के अन्य सभी क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है।
वहीं, मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी होने के बाद शासन ने भी सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। आपदा परिचालन केंद्र ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही रोकने, रात आठ बजे से सुबह पांच बजे के दौरान आपातकालीन वाहनों को छोड़कर अन्य का संचालन बंद करने, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।